Election 2023 Date: बीजेपी ने जारी की 57 उम्मीदवारों की लिस्ट, बुधनी से चुनाव लड़ेंगे सीएम शिवराज सिंह चौहान

Updated:
विज्ञापन

Election commission PC Updates: इस साल के अंत में 5 राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने है. सभी राजनीतिक पार्टियां इसकी तैयारी में जुट गई है. अब खबर आ रही है कि चुनाव आयोग की ओर से प्रेस वार्ता आयोजित की जा रही है. इस दौरान सभी राज्यों में होने वाले विधानसभ चुनाव की तारीखों का एलान समेत कई तमाम जानकारी साझा की जाएगी. बता दें कि इस साल के अंत में मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव होने है. इससे जुड़ी हर जरुरी अपडेट के लिए जुड़े रहे प्रभात खबर के लाइव सेक्शन के साथ…

विज्ञापन

राजस्थान में आचार संहिता लागू, तबादलों व नियुक्तियों पर रोक

निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही राजस्थान में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है और इसके साथ ही अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादलों पर रोक लग गई है. मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने सोमवार को यहां मीडिया को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता भी तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है. आचार संहिता लागू होने के साथ ही राज्य में स्थानान्तरण एवं नियुक्तियों पर रोक लग गई है. अति आवश्यक होने पर राज्य सरकार निर्वाचन आयोग से मंजूरी लेने के बाद ही चुनाव से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्थानान्तरित कर सकेगी.

बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

मध्य प्रदेश में आगामी चुनाव के लिए बीजेपी ने 57 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. प्रदेश के सीएम और बीजेपी उम्मीदवार सीएम शिवराज सिंह चौहान बुधनी से चुनाव लड़ेंगे. वहीं, राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा दतिया से, गोपाल भार्गव रेहली से, विश्वास सारंग नरेला से और तुलसीराम सिलावट सांवेर से चुनाव लड़ेंगे.

जाति आधारित गणना का समर्थन करती है कांग्रेस- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने सीडब्ल्यूसी की बैठक के बाद कहा कि कांग्रेस कार्य समिति ने जाति आधारित गणना का समर्थन करने का ऐतिहासिक फैसला आम सहमति से लिया है.

3 दिसंबर को आएंगे चुनावी नतीजे

तेलंगाना में 30 नवंबर को होंगे मतदान

छत्तीसगढ़ में दो चरण में मतदान, 7 और 17 नवंबर होंगे मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola