इवीएम सील नहीं किये जाने को लेकर बसंती कॉलोनी में हंगामा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 May 2024 11:17 PM
सोमवार को हुई वोटिंग के बाद रात को जब इवीएम लेकर स्ट्रांग रूम के लिए कर्मचारी निकले तो उस समय लोगों ने यह आरोप लगाया कि इवीएम को सील नहीं किया गया
राउरकेला,बसंती कॉलोनी के सरकारी उच्च विद्यालय मतदान केंद्र में सोमवार को हुई वोटिंग के बाद रात को जब इवीएम लेकर स्ट्रांग रूम के लिए कर्मचारी निकले तो उस समय लोगों ने यह आरोप लगाया कि इवीएम को सील नहीं किया गया. जिसके बाद मौके पर भारी संख्या में भीड़ जमा हो गयी. हालात को देखते हुए तत्काल पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे. लेकिन लोगों ने सीधे-सीधे कहा कि इवीएम को सील किए बगैर लेकर जाया जा रहा है जिस पर उन्हें आपत्ति है. इसके बाद प्रशासन के अधिकारी वहां पहुंचे और लोगों को समझाया कि इवीएम को सील किया गया है. लोगों ने चुनावी ड्यूटी में लगे दो बस रोक दिए थे. घंटों तक असमंजस की स्थिति बने रहने के बाद अंत में वाहनों को स्ट्रांग रूम के लिए ले जाया गया. लेकिन उदितनगर में भी थोड़ी देर के लिए हंगामा मचा. भाजपा के कार्यकर्ताओं गड़बड़ी का आरोप लगाया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










