Rourkela News: अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम से भिड़े विधायक, दुकान के सामने बैठ और बुलडोजर पर चढ़कर जताया विरोध

Updated:
विज्ञापन
Rourkela News: अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम से भिड़े विधायक, दुकान के सामने बैठ और बुलडोजर पर चढ़कर जताया विरोध

Rourkela News: गुरुद्वारा रोड में अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम को विधायक व स्थानीय लोगों के विरोध के कारण वापस लौटना पड़ा.

विज्ञापन

Rourkela News: राउरकेला विधायक शारदा प्रसाद नायक सोमवार को बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आये. हाइकोर्ट के आदेश पर गुरुद्वारा रोड से अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम के सामने वे ढाल बनकर खड़े हो गये. टीम के साथ घंटों बहस होती रही. प्रशासन अपनी दलील देता रहा और विधायक अपनी. दोनों तरफ से कई तर्क दिये गये. लेकिन हालात इस तरह के बन गये कि प्रशासनिक टीम को बैरंग लौटना पड़ा.

प्रशासनिक टीम को पूरे साजो-सामान के साथ बैरंग लौटना पड़ा

अतिक्रमण हटाने के लिए पूरी तैयारी के साथ प्रशासन की टीम गुरुद्वारा रोड पहुंची थी. इसकी सूचना मिलने के बाद विधायक शारदा नायक अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गये. जिसके बाद स्थानीय लोग भी विधायक के साथ आ गये. जिससे मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गयी. विधायक ने ना केवल शब्दों से प्रशासन के कार्रवाई का विरोध किया, बल्कि बुलडोजर पर चढ़कर तथा दुकान के सामने बैठकर उन्होंने अपनी नाराजगी जतायी. हालत यह हुई कि प्रशासनिक टीम को पूरे साजो-सामान के साथ बैरंग लौटना पड़ा. विधायक ने कहा कि साठ साल से लोग यहां पर रह रहे हैं. इन्हें हटाकर सरकार यहां पर करना क्या चाहती है. विकास की कई परियोजनाओं के लिए प्रशासन जमीन नहीं दे पा रही है, वहीं यहां से अतिक्रमण हटाने के लिए पूरी तैयारी के साथ पहुंच रही है. इसका हम विरोध करते हैं.

दुकान के सामने बैठे विधायक से उपजिलापाल ने की बात

अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम को रोकने के लिए विधायक दुकान के शटर के पास जमीन पर बैठ गये. जिसके बाद उन्हें समझाने के लिए उपजिलापाल पहुंचे और काफी देर तक बात करते रहे. लेकिन विधायक नहीं माने. उपजिलापाल ने बताया कि वे हाइकोर्ट के आदेश के तहत पहुंचे हैं, इसलिए उन्हें सहयोग करें, लेकिन विधायक नहीं माने.

विज्ञापन
Bipin Kumar Yadav

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Yadav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola