Rourkela News : इस्पात गजपति मार्केट में पूजा सामग्री दुकान में लगी आग, सारा सामान जलकर राख

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Jan 2025 11:57 PM

विज्ञापन

इस्पात गजपति मार्केट में पूजा सामग्री दुकान में लगी आग, सारा सामान जलकर राख. अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया, बड़ा हादसा होने से बचा

विज्ञापन

Rourkela News : सेक्टर-19 थाना अंतर्गत इस्पात गजपति मार्केट में रविवार की सुबह एक पूजा सामग्री की दुकान में आग लग गयी. इसकी सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम पहुंची व आग पर काबू पाया. तब तक सारा सामान जलकर राख हो गया. जानकारी के अनुसार राउरकेला के इस्पात गजपति मार्केट में प्रह्लाद दास की पूजा सामग्री दुकान है, जिसमें दुकान के बाहर भी पूजा सामग्री रखी रहती है. रविवार को तड़के अंचल के रमेश प्रसाद नामक युवक ने उक्त दुकान से धुआं के साथ आग की लपटें उठती देखी. उसने दुकान के अंदर सोनेवाले मोंटू नामक व्यक्ति को आवाज देकर बाहर आने को कहा तथा साथ ही दुकान का शटर उठाने का प्रयास किया. उसके दुकान से निकलने के बाद गोविंदा नामक अन्य एक व्यक्ति ने अग्निशमन विभाग को सूचित किया. सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग ने तत्परता दिखायी व घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक दुकान का काफी सामान जल चुका था. हालांकि आसपास के दुकानों में आग पहुंचने के पहले ही आग पर काबू पा लिया गया अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola