कांग्रेसी नहीं हैं तेजराज साहू, कांग्रेस का टिकट हथियाने के लिए ले रहे झूठ का सहारा : गोविंद अग्रवाल

झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले झारसुगुड़ा में कांग्रेस के टिकट का विवाद बढ़ रहा है. तेजराज साहू और गोविंद अग्रवाल एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं.
Table of Contents
झारसुगुड़ा विधानसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवारी की घोषणा में जितना देर हो रहा है. उतना ही विवाद बढ़ता जा रहा है. कांग्रेस के विभिन्न गुटों द्वारा एक के बाद एक प्रेसवार्ता कर एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं.
तेजराज साहू पर गोविंद अग्रवाल ने लगाए संगीन आरोप
इसी क्रम में शुक्रवार की शाम एक स्थानीय होटल में कांग्रेस की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में किरमिरा ब्लॉक के पूर्व पंचायत समिति अध्यक्ष तेजराज साहू के खिलाफ वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गोविंद अग्रवाल ने संगीन आरोप लगाया है.
नव किशोर दास के साथ बीजद में शामिल हो गए थे तेजराज साहू
प्रेस कॉन्फ्रेंस में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गोविंद अग्रवाल ने कहा कि तेजराज झूठ बोल कर अपने आप को कांग्रेसी बताकर कांग्रेस की टिकट हथियाना चाहते हैं. उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 तक तेजराज साहू कांग्रेस में थे, यह सच है. लेकिन 2019 में विधानसभा चुनाव से पहले स्वर्गीय नव किशोर दास कांग्रेस छोड़कर बीजद में शामिल हो गये थे. उस समय उनके समर्थक रहे तेजराज साहू सहित अन्य सभी भी बीजद में मिल गये थे.
उपचुनाव में दीपाली दास के लिए तेजराज साहू ने किया था प्रचार
इसके बाद से तेजराज साहू बीजद की विभिन्न सभा समारोह में शामिल होते रहे हैं. वहीं, गत उपचुनाव में बीजद प्रार्थी दीपाली दास के लिए प्रचार भी किया. इसके बाद भी टिकट हथियाने के लिए तेजराज साहू स्वयं को कांग्रेसी नेता बताते घूम रहे हैं. लेकिन, कांग्रेस उनके झांसे में नहीं आने वाली है. यदि तेजराज साहू सच में कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं, तो उन्हें जिला कांग्रेस कार्यालय में आकर विधिवत कांग्रेस में शामिल होना चाहिए. यदि वे ऐसा करते हैं, तो हम उनका स्वागत भी करेंगे.
तेजराज साहू ने कहा था- मैं आज भी कांग्रेसी ही हूं
विदित हो की एक दिन पहले गुरुवार को ही तेजराज साहू ने एक होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस करके स्वयं को कांग्रेसी बताते हुए कहा था कि वे आज भी कांग्रेसी ही हैं. इसी को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ था. प्रेस कॉन्फ्रेंस में सभी कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि पार्टी आलाकमान जिसे भी झारसुगुड़ा से उम्मीदवार बनायेगा, हम सभी उसका समर्थन कर कांग्रेस की जीत के लिए काम करेंगे. प्रेस कॉन्फ्रेंस में अग्रवाल के साथ पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष संजय महापात्र,कल्पना साहु व मुन्ना खान आदि शामिल थे.
Also Read : अप्रैल के अंत तक ओडिशा में प्रचार को आ सकते हैं राहुल गांधी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




