नकली शराब का जखीरा जब्त, सरगना गिरफ्तार

Updated at : 17 Apr 2024 10:31 PM (IST)
विज्ञापन
नकली शराब का जखीरा जब्त, सरगना गिरफ्तार

राउरकेला आबकारी विभाग की टीम ने बणई में छापेमारी कर नकली विदेशी शराब का जखीरा जब्त किया है. इस मामले में सरगना को गिरफ्तार करने के साथ उसके पास से भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब जब्त की गयी है. जिसकी अनुमानित कीमत चार लाख रुपये होगी.

विज्ञापन

राउरकेला आबकारी विभाग की टीम ने बणई में छापेमारी कर नकली विदेशी शराब का जखीरा जब्त किया है. इस मामले में सरगना को गिरफ्तार करने के साथ उसके पास से भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब जब्त की गयी है. जिसकी अनुमानित कीमत चार लाख रुपये होगी. इसके साथ ही नामी गिरामी कंपनियों का लेबल, ढक्कन व बोतलें भी बरामद की गयी है. लेकर मंगलवार को आबकारी कार्यालय में आयाेजित प्रेसवार्ता में आबकारी विभाग की डिप्टी सुपरिटेंडेंट् अर्चना बारिक ने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार सरगना बलभद्र पात्र व उसकी पत्नी नकली विदेशी शराब कारोबार के मामले में जेल जा चुके हैं. लेकिन जेल से जमानत पर छूटने पर पुन: यह काम शुरु कर दिया था. जिसके बाद इनकी ओर से बणई में नकली विदेशी शराब कारोबार चलाने की सूचना मिली थी. इसके बाद एक टीम गठन कर उन पर नजर रखी जा रही थी. प्रतिदिन बलभद्र देवगढ़ व पाललहड़ा के सीमांचल में स्थित ढाबा व होटल में यह शराब लेकर बेचा करता था. बलभद्र बणई से यह कारोबार चलाने का पता चलने से सोमवार की रात आबकारी विभाग की टीम घात लगाकर बैठी थी. जिसके बाद मंगलवार को तड़के बलभद्र अपनी स्कूटी से घर के पास ही स्थित मैदान के पास गया था.वहां पर पहले से खड़ी एक कार से नकली विदेशी शराब की बोतलें निकालते समय टीम ने दबाेच लिया. इस कार से नकली विदेशी शराब की 359 बोतलें, नामी गिरामी कंपनी की नकली शराब बनाने में इस्तेमाल होनेवाले 260 ढक्कन तथा 598 नकली सरकारी स्टीकर जब्त किया गया. गिरफ्तार आरोपी बलभद्र को कोर्ट चालान कर दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola