Rourkela News : राउरकेला इस्पात संयंत्र ने अप्रैल-जनवरी में तोड़े उत्पादन और प्रेषण के सभी रिकॉर्ड

आरएसपी ने 34,57,761 टन विक्रय योग्य इस्पात का उत्पादन कर अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया,
Rourkela News : महारत्न कंपनी सेल की इकाई राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) ने वित्त वर्ष 2025-26 में अप्रैल से जनवरी तक के दौरान अपने सभी प्रमुख उत्पादन और प्रेषण मानकों में नया कीर्तिमान स्थापित किया है. इस अवधि में आरएसपी ने 34,57,761 टन विक्रय योग्य इस्पात का उत्पादन कर अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 34,35,767 टन के रिकॉर्ड से अधिक है. एचएसएम-2 ने 22,06,432 टन एचआर कॉइल रोलिंग कर अपने सर्वश्रेष्ठ अप्रैल-जनवरी प्रदर्शन का कीर्तिमान बनाया. नई शीट शियरिंग लाइन ने 2,59,870 टन एचआर प्लेट का उत्पादन किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 23 प्रतिशत अधिक है. नए प्लेट मिल ने 8,25,999 टन प्लेट का उत्पादन कर नया रिकॉर्ड स्थापित किया. अपस्ट्रीम क्षेत्र में भी ब्लास्ट फर्नेस-5 ‘दुर्गा’ ने 26,97,961 टन हॉट मेटल टैप किया, जबकि ब्लास्ट फर्नेस-1 ‘पार्वती’ ने 8,95,446 टन हॉट मेटल का सर्वकालिक सर्वोत्तम उत्पादन दर्ज किया. सिंटर प्लांट-3 ने 30,97,986 टन सिंटर उत्पादन कर अप्रैल-जनवरी अवधि का सर्वोत्तम प्रदर्शन किया. लॉजिस्टिक्स में भी आरएसपी ने नया मील का पत्थर स्थापित किया. 30 जनवरी 2026 को एक दिवसीय 5,576 टन सड़क प्रेषण रिकॉर्ड बनाया गया, जबकि जनवरी 2026 में रेल प्रेषण के माध्यम से 3,04,649 टन का अब तक का सर्वश्रेष्ठ जनवरी रिकॉर्ड हासिल किया गया, जो जनवरी 2024 के 2,98,219 टन के पूर्व रिकॉर्ड से अधिक है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




