Rourkela News : बिसरा में अवैध हथियार व मवेशी तस्करों के खिलाफ छापेमारी, चार गिरफ्तारचित्र- 29,30परिचय: गिरफ्तार आरोपी तथा बरामद हथियार

Updated:
विज्ञापन

पुलिस ने गुड़गुड़जोर गांव निवासी मोजम्मिल अंसारी के घर पर धावा बोला जहां से अवैध हथियार मिलने के बाद पूछताछ में उसने सहयोगियों के नाम बताये.

विज्ञापन

Rourkela News : बिसरा थाना अंतर्गत गुड़गुड़जोर में रविवार को अवैध हथियार तथा मवेशी तस्करी को लेकर पुलिस ने छापेमारी की. इसमें चार लोगों को गिरफ्तार किया. इनके पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार मिले हैं. आरोपियों के पास से पुलिस को देसी रिवॉल्वर, पिस्टल, एयर पिस्टल और 7.65 एमएम की कारतूस मिली है. जानकारी के मुताबिक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गुड़गुड़जोर गांव निवासी मोजम्मिल अंसारी के घर पर धावा बोला जहां से अवैध हथियार मिलने के बाद पूछताछ में उसने सहयोगियों के नाम बताये. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने समीर अंसारी, हसन अंसारी (गुड़गुड़जोर) और एसडी गुलाब (आमना कॉलोनी, बिसरा) गिरफ्तार किया. ये भी अवैध हथियार रखते हैं और इन्हें बेचने का धंधा करते हैं. टीम का नेतृत्व बिसरा थाना प्रभारी मनोरंजन कुंभकार ने किया. टीम में डीएसपी जितेंद्रनाथ सेठी, बॉन्डामुंडा थाना प्रभारी रंजन कुमार नायक, सब इंस्पेक्टर पी.के. साहू सहित एक प्लाटून फोर्स को शामिल किया गया था. पुलिस के अनुसार चारों के खिलाफ आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास व अन्य गंभीर धाराओं में कई मामले दर्ज हैं. बिसरा पुलिस ने केस संख्या 33/2026 के तहत आरोपियों पर बीएनएस, आर्म्स एक्ट, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और ओडिशा गो-वध निषेध अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर सभी को हिरासत में भेज दिया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola