ePaper

ओडिशा : नवीन पटनायक की पार्टी बीजद ने उतारे 9 उम्मीदवार, धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ेंगे प्रणब प्रकाश दास

Updated at : 27 Mar 2024 6:44 PM (IST)
विज्ञापन
lok sabha election 2024 bjd odisha dharmendra pradhan vs pranab prakash das

संबलपुर में धर्मेंद्र के खिलाफ नवीन पटनायक ने प्रणब को उतारा.

ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजद ने लोकसभा के लिए 9 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. बीजेपी के धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ संगठन महामंत्री प्रणब प्रकाश दास चुनाव लड़ेंगे.

विज्ञापन

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 9 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ बीजू जनता दल (बीजद) ने संगठन महामंत्री प्रणब प्रकाश दास को उम्मीदवार बनाया है. वहीं, तीन मौजूदा सांसदों के टिकट काट दिए गए हैं.

धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ बीजद ने प्रणब प्रकाश को उतारा

बीजू जनता दल के मुखिया तथा मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार (27 मार्च) को लोकसभा की 9 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की. बीजद के वरिष्ठ नेता तथा पार्टी के संगठन मंत्री प्रणब प्रकाश दास संबलपुर से चुनाव लड़ेंगे. भारतीय जनता पार्टी ने यहां से केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को चुनाव के मैदान में उतारा है. यहां प्रणब प्रकाश के चुनाव लड़ने से मुकाबला दिलचस्प हो गया है.

सुंदरगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे दिलीप तिर्की

सुंदरगढ़ से भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान दिलीप तिर्की, मयूरभंज से राज्य के मंत्री सुदाम मरांडी, केंद्रापाड़ा से अंशुमान मोहंती, नवरंगपुर से प्रदीप माझी, भुवनेश्वर से मन्मथ राउतराय, कालाहांडी से लंबोदर निआल, कोरापुट से कौशल्या हिकाका तथा आस्का लोकसभा सीट से रंजीता साहू को उम्मीदवार बनाया गया है.

बीजद ने 3 सांसदों के टिकट काटे

आस्का से मौजूदा सांसद प्रमिला विषोई, केंद्रापाड़ा से मौजूदा सांसद अनुभव मोहंती, नवरंगपुर से मौजूदा सांसद रमेश माझी को इस बार टिकट नहीं दिया गया है. संबलपुर से पिछली बार बीजू जनता दल (बीजद) के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले नलिनीकांत प्रधान, मयूरभंज से देवाशीष मरांडी, कालाहांडी से चुनाव लड़ने वाले पुष्पेंद्र सिंहदेव, भुवनेश्वर से अरूप पटनायक को इस बार टिकट नहीं दिया गया है.

Also Read : नवीन पटनायक ने तोड़ा ज्योति बसु का रिकॉर्ड : राजनीति में आने से ओडिशा में अजातशत्रु बन जाने का ऐसा रहा सफर

कांग्रेस से बीजद में आए 3 नेता को मिला लोकसभा का टिकट

कांग्रेस से बीजद में शामिल होने वाले 3 नेताओं को पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है. अभी हाल ही में कांग्रेस छोड़कर बीजद में शामिल होने वाले अंशुमान मोहंती को केंद्रापाड़ा से टिकट दिया गया है. इसी तरह काफी पहले कांग्रेस छोड़कर बीजद में आए प्रदीप माझी को इस बार नवरंगपुर से पार्टी ने टिकट दिया है. आज ही बीजद में शामिल हुए कांग्रेस विधायक सुरेश राउतराय के पुत्र मन्मथ राउतराय को भी भुवनेश्वर से पार्टी ने टिकट दिया है.

Also Read : ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पुरी से लड़ेंगे चुनाव! शशि भूषण बेहेरा ने कही ये बात

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola