ePaper

राज्यसभा में ‘जीवंत और मजबूत’ विपक्ष की भूमिका निभायें बीजद सांसद : नवीन

Updated at : 25 Jun 2024 12:14 AM (IST)
विज्ञापन
राज्यसभा में ‘जीवंत और मजबूत’ विपक्ष की भूमिका निभायें बीजद सांसद : नवीन

बीजद सुप्रीमो ने सोमवार को पार्टी के राज्यसभा सांसदों के साथ बैठक की. इसमें उन्होंने भाजपा का कोई समर्थन नहीं नहीं करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

भुवनेश्वर. बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने सोमवार को अपनी पार्टी के नौ राज्यसभा सदस्यों के साथ बैठक की और उनसे 27 जून से शुरू होने वाले संसद के ऊपरी सदन के आगामी सत्र के दौरान एक ‘जीवंत और मजबूत’ विपक्ष की भूमिका निभाने का आह्वान किया. बैठक में पटनायक ने सांसदों से राज्य के हितों से संबंधित मुद्दों को उचित तरीके से उठाने को भी कहा.

ओडिशा को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग उठायेंगे

बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए राज्यसभा में पार्टी के नेता सस्मित पात्रा ने कहा कि इस बार बीजद सांसद केवल मुद्दों पर बोलने तक ही सीमित नहीं रहेंगे. अगर केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ओडिशा के हितों की अनदेखी करती है, तो वे आंदोलन करने के लिए दृढ़ हैं. उन्होंने कहा कि ओडिशा को विशेष दर्जा देने की मांग उठाने के अलावा बीजद सांसद राज्य में खराब मोबाइल कनेक्टिविटी और बैंक शाखाओं की कम संख्या का मुद्दा भी उठायेंगे. पात्रा ने कहा कि पिछले 10 सालों से ओडिशा की कोयला रॉयल्टी में संशोधन की मांग को केंद्र सरकार ने नजरअंदाज किया है. इससे राज्य के लोगों को भारी नुकसान हो रहा है और वे अपने हक के हिस्से से वंचित हैं. उन्होंने कहा कि राज्यसभा में नौ सांसद मजबूत विपक्ष के रूप में काम करेंगे.

हम ओडिशा के हितों की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं : सस्मित पात्रा

जब पात्रा से पूछा गया कि क्या बीजद भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार को मुद्दा आधारित समर्थन देने के अपने पहले के रुख पर कायम रहेगी, तो उन्होंने कहा कि अब भाजपा को कोई समर्थन नहीं, केवल विपक्ष की भूमिका निभायेंगे. हम ओडिशा के हितों की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं. बाद में पात्रा ने कहा कि भाजपा को समर्थन देने का कोई सवाल ही नहीं है. बीजद अध्यक्ष ने हमसे कहा कि अगर राजग सरकार ओडिशा की वास्तविक मांगों को नजरअंदाज करना जारी रखती है, तो हमें एक मजबूत और जीवंत विपक्ष के रूप में काम करना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola