Jharsuguda News: 6.36 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ चार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहार के अनुराग सिंह उर्फ मजॉय (35) और घोषगज गांव के अविनाश कुमार उर्फ जीतू (33) बीजूनगर इलाके में रहकर ब्राउन शुगर बेच रहे थे.

विज्ञापन

Jharsuguda News: झारसुगुड़ा टाउन थाना पुलिस ने बीजूनगर इलाके में रहकर ब्राउन शुगर बेच रहे बिहार के दो लोगों व झारसुगुड़ा के एक और बालेश्वर के एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर शनिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया. जानकारी के अनुसार बिहार के भोजपुर जिले के नवादा थाना के आरा गांव के अनुराग सिंह उर्फ मजॉय (35) और घोषगज गांव के अविनाश कुमार उर्फ जीतू (33) लंबे समय से बीजूनगर इलाके में रहकर ब्राउन शुगर बेच रहे थे. इनमें झारसुगुड़ा के पुरानाबस्ती बंधपाड़ा के मंडू दाश (31) और बालेश्वर जिले के खंडपड़ा थाना के महारुद्रपुर गांव के अनंत कुमार पंडा (52) सहयोग कर रहे थे. पुलिस ने उनके पास से 6.36 ग्राम ब्राउन शुगर, ब्राउन शुगर को अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए इस्तेमाल किये जाने वाले प्लास्टिक और कांच के पात्रों में सामग्री जैसे पत्थर समेत चार मोबाइल, एक बैटरी चालित छोटा वजन स्केल, 2770 रुपये, एक बाइक, पैकिंग के लिए इस्तेमाल किये गये 12 सफेद कागज और पैकिंग के लिए इस्तेमाल किए गए सेलो टेप सहित 11 प्रकार की सामग्री जब्त की है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola