राज्यस्तरीय विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में नवादा बना विजेता

Updated:
विज्ञापन

सहरसा में आयोजित राज्यस्तरीय विद्यालय अंडर-14 बालक वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता में नवादा ने बक्सर को 30 रनों से हराया.

विज्ञापन

नवादा कार्यालय. बिहार के सहरसा में आयोजित राज्यस्तरीय विद्यालय अंडर-14 बालक वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता में नवादा की टीम ने बक्सर को 30 रनों से हराया. नवादा की ओर से खेलते अनुराग पराशर ने 25 रन के साथ तीन विकेट हासिल कर मैन ऑफ द मैच घोषित हुए. बता दें कि नवादा के कप्तान आदित्या ने टॉस जीतकर कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. नवादा की टीम निर्धारित 11 ओवर के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 100 रन बनाये. इसमें कप्तान आदित्या ने 33 रन बनाये. वहीं, अनुराग पराशर ने 25 रन बनाया, जबकि निमेष ने 20 रन और रोहित ने 15 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया. जबाव में बक्सर की टीम ने 70 रन बनाकर आउट हो गयी. नवादा की टीम ने 30 रन से इस मुकाबले को जीत लिया. नवादा की ओर से अनुराग पराशर ने गेंदबाजी में भी तीन महत्वपूर्ण विकेट हासिल किया, जबकि आदित्या ने दो विकेट और निमेष के एक विकेट अपने नाम किया. अनुराग कोच सौरभ सुमन की देखरेख में क्रिकेट की बारीकियां सीख रहे हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola