किसान राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़, सरकारी योजनाओं का उठायें लाभ : टंकधर त्रिपाठी

Updated:
विज्ञापन

सीएम किसान सहायता राशी वितरण समारोह में मंचासीन विधायक व जिलाधिकारी

झारसुगुड़ा में सीएम-किसान योजना के तहत 38,742 किसानों को 7.76 करोड़ रुपये की सहायता राशि मिली। विधायक टंकधर त्रिपाठी ने किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने को कहा।

विज्ञापन

झारसुगुड़ा: किसानों के आर्थिक सशक्तीकरण और कृषि क्षेत्र के विकास को गति देने के उद्देश्य से ओडिशा सरकार की सीएम-किसान योजना के तहत झारसुगुड़ा जिले के 38,742 लाभार्थियों को शुक्रवार को सहायता राशि प्रदान की गयी है. इस अवसर पर मुख्य जिला कृषि अधिकारी कार्यालय परिसर में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया.

विज्ञापन

कार्यक्रम में झारसुगुड़ा विधायक टंकधर त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. जिलापाल कुणाल मोतिराम चव्हाण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री के प्रतिनिधि संजय सिंह तथा कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ समीर रंजन दाश सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. जिले में योजना के तहत 38,671 लघु एवं सीमांत किसान तथा 71 कृषि श्रमिक, कुल 38,742 लाभार्थियों को सात करोड़ 76 लाख 19 हजार 500 रुपये की सहायता दी गयी. इस दौरान भुवनेश्वर में आयोजित राज्यस्तरीय सीएम-किसान कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया गया. विधायक टंकधर त्रिपाठी ने कहा कि किसान राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं. सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उनके कल्याण के लिए लगातार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सहायता उपलब्ध करा रही है.

उन्होंने कहा कि सीएम-किसान की राशि से किसान आगामी रबी फसल के लिए बीज, खाद एवं अन्य कृषि सामग्री खरीदने के साथ नुआखाई पर्व में भी लाभ उठा सकेंगे. उन्होंने किसानों से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया. उल्लेखनीय है कि राज्यस्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 41 लाख से अधिक किसान परिवारों के बैंक खातों में सीएम-किसान सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे हस्तांतरित की. कार्यक्रम में मुख्य जिला कृषि अधिकारी शुभश्री पाढ़ी ने स्वागत भाषण दिया, जबकि सहायक कृषि अधिकारी गगन कुमार भोई ने संचालन किया. जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आये सैकड़ों किसानों के साथ कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, जिला स्तरीय अधिकारी और मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola