Sundergarh News : वाकथॉन में शहर लोगों ने लिया हिस्सा, फिटनेस का दिया संदेश
Published by : SUNIL KUMAR JSR Updated At : 01 Feb 2026 11:37 PM
शहर के महिला, पुरुष व बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया.
Sundergarh News : शहर के वरिष्ठ नागरिक तथा भारतीय वायु सेना के सेवानिवृत्त अधिकारी दिलीप मिश्र की देखरेख में प्रत्येक वर्ष शहर में वाकथॉन का आयोजन किया जाता है. इसके माध्यम से शरीर को फिट रखने, स्वस्थ जीवन शैली व तनाव मुक्त जीवन जीने का संदेश दिया जाता है. इसी कड़ी में रविवार को भी वाकथॉन आयोजित किया गया. इसमें शहर के महिला, पुरुष व बच्चों ने उत्साह व उमंग के साथ भाग लिया. सुबह 5.30 बजे राजगांगपुर के रिलायंस ट्रेड से शुरू होने के बाद बाबा चौक, बांठुपाड़ा, फकरापाड़ा से होकर सोनाखान रेलवे स्टेशन पर यह समाप्त हुआ. जिसमें 8.50 किलोमीटर की वाकथॉन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में श्रवण अग्रवाल, कमल अग्रवाल, हेमंत अग्रवाल,अरविंद अग्रवाल, अनिता अग्रवाल, कुमकुम अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, वर्षा अग्रवाल व सादगी अग्रवाल शामिल रहे. दिलीप मिश्र ने कहा कि शारीरिक फिटनेस से ही हम स्वस्थ और खुशहाल जीवन जी सकते हैं. कमल अग्रवाल ने कहा कि वाकथॉन शारीरिक फिटनेस के महत्व के बारे में जागरूक करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










