जिले को बालश्रम मुक्त बनाने को अभियान चलाने का जिलाधीश ने दिया निर्देश

Updated:
विज्ञापन
जिले को बालश्रम मुक्त बनाने को अभियान चलाने का जिलाधीश ने दिया निर्देश

बैठक में शामिल जिलाधीश | Prabhat Khabar Network

झारसुगुड़ा जिलाधीश ने बालश्रम उन्मूलन के लिए विशेष अभियान चलाने और किशोरियों के सशक्तिकरण हेतु नई योजनाओं को लागू करने के कड़े निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

जिला स्तरीय टास्क फोर्स और अ डे फॉर चिल्ड्रेन की त्रैमासिक बैठक प्रतिनिधि, झारसुगुड़ा जिलाधीश कुणाल मोतीराम चव्हाण की अध्यक्षता में जिला सामाजिक कल्याण विभाग के तत्वावधान में जिलास्तरीय टास्क फोर्स तथा अ डे फॉर चिल्ड्रेन की त्रैमासिक समीक्षा बैठक जिला कार्यालय स्थित डीएमएफ ऑडिटोरियम में मंगलवार को आयोजित हुई. बैठक में जिले में बाल संरक्षण, बाल श्रम उन्मूलन तथा किशोरियों के विकास के लिए संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गयी. इस अवसर पर जिलाधीश ने जिले से बाल श्रम की प्रथा को पूरी तरह समाप्त करने पर विशेष जोर दिया. उन्होंने जिला श्रम टास्क फोर्स की गतिविधियों को और अधिक सक्रिय बनाने तथा विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, होटलों और कारखानों में अवैध रूप से कार्यरत बाल श्रमिकों की पहचान के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिये.

इसके लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर जिला श्रम अधिकारी को विभिन्न स्थानों पर आकस्मिक निरीक्षण एवं छापेमारी करने का निर्देश भी दिया गया. किशोरियों के सशक्तीकरण के उद्देश्य से संचालित कार्यक्रमों को और व्यापक बनाने का भी निर्णय लिया गया. जिलाधीश के निर्देशानुसार झारसुगुड़ा जिले के सभी 106 हाइस्कूलों में नियमित रूप से ‘मैत्री’ तथा 964 आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘अद्विका’ कार्यक्रम संचालित किये जायेंगे. इन कार्यक्रमों में जिले के सभी बालिका उच्च विद्यालयों और ओडिशा आदर्श विद्यालयों को प्राथमिकता दी जायेगी, ताकि छात्राओं को उनके अधिकारों, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा सके.

इसके अलावा राज्य सरकार की यशोदा योजना के अंतर्गत चालू वर्ष में 93 बच्चों के पुनर्वास का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. पूरे कार्यक्रम का संचालन जिला बाल संरक्षण अधिकारी सुनंद महाराणा ने किया. बैठक में मिशन वात्सल्य, बाल कल्याण समिति की गतिविधियों, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (जेजेबी) से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गयी. समीक्षा बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी, सभी सीडीपीओ, जिला आपूर्ति अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे.


विज्ञापन
Aditya Tiwari

लेखक के बारे में

By Aditya Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola