ePaper

Rourkela News: नवनियुक्त कर्मचारियों को निदेशक प्रभारी ने किया संबोधित, बोले-आरएसपी की विकास यात्रा में आपका योगदान महत्वपूर्ण होगा

Updated at : 24 Oct 2024 12:00 AM (IST)
विज्ञापन
Rourkela News: नवनियुक्त कर्मचारियों को निदेशक प्रभारी ने किया संबोधित, बोले-आरएसपी की विकास यात्रा में आपका योगदान महत्वपूर्ण होगा

Rourkela News: आरएसपी के नवनियुक्त 127 ऑपरेटर-सह-तकनीशियन प्रशिक्षुओं और अटेंडेंट-सह-तकनीशियन प्रशिक्षुओं का उन्नयन कार्यक्रम गोपबंधु संभागार में आयोजित हुआ.

विज्ञापन

Rourkela News: राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) के नवनियुक्त 127 ऑपरेटर-सह-तकनीशियन प्रशिक्षुओं (ओसीटीटी) और अटेंडेंट-सह-तकनीशियन प्रशिक्षुओं (एसीटीटी) को उन्नयन कार्यक्रम गोपबंधु संभागार में आयोजित हुआ. उद्घाटन सत्र को वर्चुअल मोड में संबोधित करते हुए निदेशक प्रभारी (डीआइसी) अतनु भौमिक ने कहा कि आरएसपी को अगले स्तर में ले जाने की यात्रा में आपका योगदान बेहद महत्वपूर्ण होगा. नये सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए निदेशक प्रभारी ने कहा कि आप अपने विशेष गुणों और ताकत के कारण यहां तक पहुंचे हैं. जिस संगठन से आप जुड़ रहे हैं, वह सिर्फ एक नियोक्ता नहीं है, बल्कि यह एक बड़ा परिवार है, जिसने पीढ़ी दर पीढ़ी अपने लोगों के साथ बेजोड़ संबंध बनाए हुए है. युवा प्रशिक्षुओं को उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए श्री भौमिक ने कहा कि नयी पीढ़ी के रूप में मैं आपसे नये विचार लाने और एक नयी कार्य संस्कृति के निर्माण में योगदान देने का आग्रह करता हूं. निदेशक प्रभारी ने नये सदस्यों से कंपनी का ब्रांड एंबेसडर बनने और अच्छा काम करने और कंपनी की छवि को बनाये रखने का संकल्प लेने का आग्रह किया. इससे पहले, कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान की प्रस्तुति के साथ हुई और उसके बाद दीप प्रज्ज्वलन किया गया. इस अवसर पर एक प्रेरक फिल्म भी दिखायी गयी. ओसीटी(टी) आयुषी कुमारी, एसीटी (टी) महेंद्र महंत और ओसीटी(टी) सौरव कुमार ने आरएसपी में शामिल होने के अपने अनुभव और उत्साह को साझा किया. प्रारंभ में महाप्रबंधक (एचआर-एलएंडडी) एच पति ने उपस्थित लोगों का स्वागत किया. सहायक महापबंधक (एचआर-एलएंडडी) संपद मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापित किया. उप प्रबंधक (एचआर-एलएंडडी) एस सुकुला ने कार्यक्रम का मंच संचालन किया.

प्रशिक्षुओं से सीखने और कौशल विकसित करने का आग्रह किया

पर कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) सह अतिरिक्त प्रभार कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) तरुण मिश्र ने प्रशिक्षुओं का कंपनी में स्वागत करते हुए कहा कि वे सबसे उपयुक्त समय पर संगठन में शामिल हुए हैं, जब आरएसपी नयी प्रौद्योगिकियों से लैस आधुनिकीकरण के अगले चरण के लिए तैयार हो रहा है. उन्होंने उनसे सीखने और कौशल विकसित करने का आग्रह किया, साथ ही हर जगह सुरक्षा के उच्चतम मानकों का पालन करने की आवश्यकता पर बल दिया. कार्यपालक निदेशक (खान) सह अतिरिक्त प्रभार कार्यपालक निदेशक (संकार्य) आलोक वर्मा ने सेल में करियर चुनने के लिए नये प्रवेशकों को बधाई दी. उन्होंने उन्हें असफलताओं से डरे बिना नये विचारों को शामिल करते हुए अभिनव तरीकों से काम करने की कोशिश करते रहने की सलाह दी. कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) एके बेहुरिया ने सबसे अधिक कर्मचारी-हितैषी कंपनियों में से एक सेल में शामिल होने पर प्रशिक्षुओं को बधाई दी. उन्होंने युवा प्रतिभाओं को चुनौतियों को स्वीकार करने और अपने आराम क्षेत्र से बाहर निकलने के लिए प्रोत्साहित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola