चांदीपोश-चंपाझरन रेल खंड में पहाड़ से ट्रैक पर गिरा पांच टन का पत्थर, और फिर...

Updated:
विज्ञापन

रेल ट्रैक को दुरुस्त करती रेलवे की टीम.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चांदीपोश-चंपाझरन रेल खंड पर भारी बारिश के कारण ट्रैक पर पांच टन का पत्थर गिरा, जिससे अप लाइन पर करीब दो घंटे तक रेल यातायात बाधित रहा।

विज्ञापन

राउरकेला : चांदीपोश-चंपाझरन रेल खंड पर शुक्रवार-शनिवार रात भारी बारिश के कारण पहाड़ से एक बड़ा पत्थर ट्रैक पर गिर गया, जिससे अप लाइन पर करीब दो घंटे तक रेल यातायात बाधित रहा. जानकारी के अनुसार, 12 सितंबर की रात करीब 12:50 बजे लोको पायलट ने वीएचएफ पर सूचना दी कि किमी संख्या 443/17, सीपीइ-पीएसजे (चांदीपोश-चंपाझरन) के बीच अप लाइन पर एक बड़ा पत्थर गिरा हुआ है.

विज्ञापन

सूचना पर सड़क मार्ग से पहुंचे अधिकारी

सूचना मिलते ही आरपीएफ पोस्ट बिमलगढ़ के अधिकारी और जवान सड़क मार्ग से मौके पर पहुंचे. वहां करीब पांच टन वजनी एक बड़ा पत्थर ट्रैक पर पड़ा मिला. मौके पर पीडब्ल्यूआइ/डीएमएफ के पांच कर्मचारी भी मौजूद थे. पूछताछ में पता चला कि लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बगल के पहाड़ से पत्थर फिसलकर ट्रैक पर आ गिरा था.

कर्मियों ने पत्थर हटाने का किया प्रयास

मौजूद कर्मचारियों ने पत्थर हटाने का प्रयास किया, लेकिन वजन अधिक होने से नहीं हटा सके. बाद में जेइ/पी-वे/बिमलगढ़ 10 कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और रात करीब 2:40 बजे पत्थर को ट्रैक से हटाया, जिसके बाद लाइन पर यातायात बहाल हो सका. आरपीएफ के अनुसार, जांच में किसी असामाजिक तत्व की भूमिका नहीं मिली है. यह घटना लगातार बारिश के कारण पहाड़ से पत्थर गिरने से हुई है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola