Jharsuguda News : भत्ता का झांसा देकर दिव्यांग वृद्ध से ठगी, अकाउंट खोलकर किया 10 लाख रुपये का लेनदेन

Updated:
विज्ञापन

किरमिरा एसबीआइ शाखा के प्रबंधक ने दिव्यांग को जानकारी दी कि वह धोखाधड़ी का शिकार हो गया है

विज्ञापन

Jharsuguda News: झारसुगुड़ा जिले के किरमिरा ब्लॉक के बडमाल गांव में दिव्यांग वृद्ध दिवाकर पटेल (65) को भत्ता का पैसा दिलाने का प्रलोभन देकर उनके नाम पर अकाउंट खोलकर अवैध लेनदेन किया गया. अब दिवाकर पटेल बेंगलुरु के साइबर सेल के स्कैनर में आ गये हैं. पीड़ित की शिकायत के अनुसार उसी गांव के दुर्गाशंकर कलेत ने एक दिन उन्हें एक नयी योजना के बारे में बताया. कहा कि दिव्यांगों को दो हजार रुपये का भत्ता मिल रहा है, यह कहकर बैंक में नया खाता खोलने को कहा. बैंक में खाता खोलने के बाद पासबुक, एटीएम कार्ड के साथ आधार कार्ड देकर एक सिम कार्ड भी निकाल कर ले गया. जब दिवाकर ने भत्ता के पैसे के बारे में पूछा, तो उसने कोई जवाब नहीं दिया. दिवाकर किरमिरा स्थित एसबीआइ शाखा में आये और जानकारी ली तो शाखा प्रबंधक ने कहा कि वह धोखाधड़ी का शिकार हो गये हैं. उनके अकाउंट में 10 लाख रुपये का लेनदेन हुआ है, जिसके कारण बेंगलुरु साइबर सेल ने उस अकाउंट को होल्ड कर दिया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola