ePaper

Rourkela News: राउरकेला वन क्षेत्र में 31 प्रजातियों के 13170 देसी व विदेशी पक्षी मिले

Updated at : 25 Jan 2025 12:08 AM (IST)
विज्ञापन
Rourkela News: राउरकेला वन क्षेत्र में 31 प्रजातियों के 13170 देसी व विदेशी पक्षी मिले

Rourkela News: राउरकेला वन क्षेत्र में पक्षियों की गणना समाप्त हो गयी है. लहुणीपाड़ा के अंतर्गत कोलाईपोष जलाशय में सर्वाधिक 11 प्रजातियों के 6,447 पक्षी पहुंचे.

विज्ञापन

Rourkela News: राउरकेला वन क्षेत्र अंतर्गत चल रहा पक्षी गणना समाप्त हो गयी है. कुआरमुंडा, पानपोस, बिसरा, बिरमित्रपुर, बांकी और राजगांगपुर के जलाशयों, बांधों और नदियों में हर दो साल पर पक्षियों की गणना की जाती है. इस गणना में कुल 71 से अधिक वनकर्मियों ने विभिन्न नदियों, जलाशयों और बांधों का दौरा कर वहां गणना कार्य किया. राउरकेला वन क्षेत्र में 31 प्रजातियों के कुल 13,170 पक्षियों के पहुंचने की सूचना विभाग की ओर से दी गयी है. बताया है कि इनमें कुछ विदेशी पक्षी भी शामिल हैं.

मंदिरा डैम में 14 प्रजाति के 3,539 पक्षियों की हुई गणना

राउरकेला वन विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार बिश्पुर तालाब में 7 प्रजातियों के 563 पक्षी पहुंचे हैं. दुबलाबेड़ा-मंदिरा जलाशय में पांच प्रजातियों के 419 पक्षी पहुंचे. बादुलता-मंदिरा जलाशय में दो प्रजातियों के 46 पक्षी पहुंचे. राजगांगपुर रेंज के अंतर्गत मंदिरा डैम में 14 प्रजातियों के 3,539 पक्षी पहुंचे. कांसबहाल बांध में तीन प्रजातियों के 135 पक्षी मिले. इस बीच, राजगांगपुर रेंज के अंतर्गत पितामहल डैम में छह प्रजातियों के 45 पक्षी पहुंचे. पानपोष रेंज अंतर्गत तरकेरा डैम में चार प्रजातियों के 151 पक्षी पहुंचे. कंसर की ब्राह्मणी नदी में पांच प्रजातियों के 108 पक्षी पहुंचे. ब्राह्मणी नदी टीमजोर में चार प्रजातियों के 134 पक्षी मिले.

इरगेडा तालाब में तीन प्रजातियों के केवल पांच पक्षी मिले

वन अधिकारियों ने बताया है कि इस बार इरगेडा तालाब में तीन प्रजातियों के केवल पांच पक्षी ही आये हैं. इस शीतकाल में कुआरमुंडा रेंज के अंतर्गत पितामहल डैम में पांच प्रजातियों के 706 पक्षी पहुंचे. इसी प्रकार, मंदिरा जलाशय में 10 प्रजातियों के 275 पक्षियों की गणना की गयी. लहुणीपाड़ा ब्लॉक के अंतर्गत कोलाईपोष जलाशय में 11 प्रजातियों के अधिकतम 6,447 पक्षी पहुंचे. ब्राह्मणी नदी में तीन प्रजातियों के केवल 11 पक्षी ही देखे गये हैं. ब्राह्मणी नुआगांव में चार प्रजातियों के 98 पक्षी पहुंचे. कुचैता गांव के निकट जलाशय में चार प्रजातियों के कुल 98 पक्षी दिखे. इसी तरह चंद्रपुर ब्राह्मणी नदी में सात प्रजातियों के कुल 237 पक्षी पहुंचे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola