ePaper

Rourkela News: आरएसपी में कोक ओवन बैटरी-7 परियोजना के लिए किया गया भूमिपूजन

Updated at : 23 Jan 2025 11:27 PM (IST)
विज्ञापन
Rourkela News: आरएसपी में कोक ओवन बैटरी-7 परियोजना के लिए किया गया भूमिपूजन

Rourkela News: आरएसपी ने कोक ओवर बैटरी-7 परियोजना के लिए भूमिपूजन के साथ ही आधुनिकीकरण व विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की.

विज्ञापन

Rourkela News: महारत्न इस्पात समूह सेल की इकाई राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) ने कोक ओवन बैटरी-7 परियोजना के लिए भूमिपूजन समारोह के साथ अपने आधुनिकीकरण और विस्तार (मोडेक्स) पहल के तहत एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की. इस प्रतिष्ठित परियोजना की शुरुआत के प्रतीक के तौर पर 22 जनवरी, 2025 को आयोजित कार्यक्रम में मृदा परीक्षण के उपलक्ष्य में भूमिपूजन और शुभारंभ के लिए पहले पाइल का शिलान्यास शामिल था. इस समारोह में कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) सुदीप पाल चौधरी, मुख्य महाप्रबंधक (परियोजनाएं) अनीश जमैयार और उप कमांडेंट (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) केके पाठक सहित आरएसपी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.

सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने पर दिया जोर

सुदीप पाल चौधरी ने महाप्रबंधक (परियोजनाएं) केके पात्र के नेतृत्व वाली परियोजना टीम की सराहना की, जिन्होंने यह सुनिश्चित करने में सराहनीय प्रयास किया कि साइट निर्धारित समय-सीमा के भीतर पाइलिंग गतिविधियों के लिए तैयार हो गयी. उन्होंने टीम के समर्पण की प्रशंसा की और परियोजना के निष्पादन के दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने और उच्चतम गुणवत्ता मानकों को बनाये रखने के महत्व पर जोर दिया.

जर्मनी की अत्याधुनिक स्टैंप चार्जिंग तकनीक का होगा प्रयोग

आरएसपी ने इपीसी (इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण) के आधार पर मेसर्स एलएंडटी लिमिटेड, भारत और मेसर्स थिसेनक्रुप उहडे, जर्मनी के एक संघ को 0.77 एमटीपीए स्टैंप चार्ज्ड कोक ओवन बैटरी-7 परियोजना दी है. यह परियोजना, सेल में अपनी तरह की पहली परियोजना है, जिसमें थिसेनक्रुप, जर्मनी की अत्याधुनिक स्टैंप चार्जिंग तकनीक शामिल है. कोक ओवन बैटरी-7 परियोजना, अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी और टिकाऊ प्रथाओं को अपनाते हुए आरएसपी की उत्पादन क्षमता को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. परियोजना संघ का प्रतिनिधित्व करते हुए एलएंडटी लिमिटेड के परियोजना प्रबंधक एस गोकुलन और पूरी साइट टीम भी मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola