Video: लोटपोट होकर दूध पीते नन्हे वनमानुष, दिल जीत लेगा ये वीडियो

Updated:
विज्ञापन

दूध पीते ओरंगुटान (Photo/X)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

ओडिशा के बालासोर जंगल से बचाए गए पांच नन्हे वनमानुष अब भुवनेश्वर के नंदनकानन जूलॉजिकल पार्क में हैं. इन बच्चों की खास देखभाल की जा रही है. उनका दूध पीते हुए एक वीडियो सामने आया है जो लोगों का ध्यान खींच रहा है.

विज्ञापन

ओडिशा के बालासोर के जंगल से रेस्क्यू किए गए पांच नन्हे वनमानुष (Orangutans) अब भुवनेश्वर के नंदनकानन जूलॉजिकल पार्क में हैं. यहां पहुंचने के बाद इन बच्चों की देखभाल वन्यजीव अधिकारियों की निगरानी में की जा रही है. इसी बीच इन नन्हे ओरंगुटान का दूध पीते हुए वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है. वीडियो में ये नन्हे दूध पीते और लोटपोट होते नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

दूध की बोतल मिलते ही दिखा नन्हों का अंदाज

रेस्क्यू के बाद जब इन नन्हे वनमानुषों को नंदनकानन जूलॉजिकल पार्क लाया गया, तो उन्हें तुरंत वन्यजीव अधिकारियों की देखरेख में लिया गया. कम उम्र होने की वजह से इनकी सामान्य तरीके से देखभाल करना संभव नहीं है. इसलिए इन्हें Centre for Rearing Animal Babies में रखा गया है. यहां इन बच्चों को हाथ से पालने यानी hand-rearing की व्यवस्था की गई है. विशेषज्ञों की निगरानी में इन्हें दूध और उम्र के हिसाब से जरूरी देखभाल दी जाएगी.

ये भी पढ़ें: ओडिशा के जंगल में दिखे 5 वनमानुष, भारत में नहीं पाए जाते ये प्रजाति, आखिर कहां से आए?

बालासोर के जंगल से रेस्क्यू हुए हैं पांचों

पांचों नन्हे ओरंगुटान को बालासोर के जंगल से रेस्क्यू किया गया है. रेस्क्यू के बाद उन्हें भुवनेश्वर स्थित नंदनकानन जूलॉजिकल पार्क लाया गया. नन्हे जानवरों के लिए शुरुआती समय बहुत महत्वपूर्ण होता है. ऐसे में उन्हें अलग से निगरानी, भोजन और देखभाल की जरूरत होती है. इसी वजह से नंदनकानन का विशेष रियरिंग सेंटर इन बच्चों की देखभाल कर रहा है.

वीडियो देखकर लोग भी हुए रोमांचित

दूध पीते इन नन्हे वनमानुषों का वीडियो उनकी मासूमियत की वजह से तेजी से ध्यान खींच रहा है. कभी बोतल से दूध पीते तो कभी लोटपोट होते इन बच्चों को देखकर रोमांचित हो रहे हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola