महाराष्ट्र: हिट एंड रन केस की जांच के लिए SIT गठित, सीनियर ब्यूरोक्रेट के बेटे पर लगा है कार से कुचलने का आरोप

Published by : Pritish Sahay Updated At : 17 Dec 2023 5:50 PM

विज्ञापन

Maharashtra: Hit and Run Case: सीनियर ब्यूरोक्रेट के बेटे अश्वजोत गायकवाड़ मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है. पुलिस ने इस घटना को लेकर कहा है कि दोनों के बीच कहासुनी हुईओ थी, जिसके बाद महिला कार में से अपना सामान लेकर जाने लगी, इसी बीच गाड़ी चला रहे व्यक्ति ने उसे कुचलने की कोशिश की.

विज्ञापन

Maharashtra: Hit and Run Case: महाराष्ट्र के ठाणे शहर में अपनी महिला मित्र को कार से कुचलने के आरोपी और सीनियर ब्यूरोक्रेट के बेटे अश्वजोत गायकवाड़ मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुचले जाने की इस कोशिश में पीड़िता घायल हो गयी है और अस्पताल में भर्ती है. ठाणे पुलिस आयुक्त जयजीत सिंह ने इस मामले में कहा है कि आरोपी अश्वजोत गायकवाड़ समेत दो अन्य आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना), एवं 279 (लापरवाही से वाहन चलाने) समेत विभिन्न संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है. बता दें, घोड़बंदर मार्ग पर एक होटल के पास यह घटना हुई थी, गायकवाड़ की तथाकथित महिला मित्र उससे मिलने गयी थी.

एसआईटी करेगी मामले की जांच
इस मामले की गहन जांच के लिए डीसीपी जोन 5 अमर सिंह जाधव के तहत एक एसआईटी का गठन किया गया है. घटना में अश्वजीत अनिल गायकवाड़ समेत अन्य को आरोपी बनाया गया है. सीपी ठाणे जय जीत सिंह ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं पर विचार किया जा रहा है. गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और फोरेंसिक साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं. पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच कहासुनी हो गयी तथा महिला कार में से अपना सामान लेकर जाने लगी, इसी बीच गाड़ी चला रहे व्यक्ति ने उसे कुचलने की कोशिश की, जिससे वह गिर गयी और गंभीर रूप से घायल हो गयी.

पीड़िता ने बयां किया दर्द
वहीं, पीड़िता ने अपना दर्ज बयां करते हुए कहा कि मेरा अपने प्रेमी के साथ साढ़े चार साल तक रिश्ता रहा. हम एक-दूसरे से पूरी तरह प्यार करते थे. मुझे पहले नहीं पता था कि वह शादीशुदा है. बाद में जब मुझे पता चला तो उसने बताया कि उसकी पत्नी और वह अब साथ नहीं हैं, वे अलग हो गए हैं. उसने कहा कि वह मुझसे शादी करना चाहता था. मैं लंबे समय से उसके साथ रह रही थी. जब मैं उस रात उससे मिलने गई, तो वह साथ था उसकी पत्नी. मैं सदमे में थी.

पीड़िता ने कहा कि जब मैं उससे बात करने गयी तो वह आक्रामक हो गया. हमारे बीच झगड़ा हुआ. मेरे दाहिने पैर की तीन हड्डियां टूट गई है, उसका ऑपरेशन किया गया है. मेरे बाएं कंधे से लेकर मेरे कूल्हों तक गहरी चोट है चोटें. मैं अपने शरीर को हिला नहीं सकती. चार दिन पहले मैं एफआईआर दर्ज कराने गयी थी, जिस दिन यह सब हुआ था. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. आज जब मैंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया तो पुलिस ने आज मेरा समर्थन किया है. भाषा इनपुट से साभार


Also Read: Lok Sabha Security Breach: कौन है आरोपी महेश कुमावत, मास्टरमाइंड ललित के साथ रची थी साजिश, क्या था पहला प्लान

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola