Rahul Gandhi: ‘राम-राहुल में आर शब्द समान’, राजस्थान के बाद महाराष्ट्र के कांग्रेसी नेता ने कह दी ऐसी बात

महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से करते हुए कहा, भगवान राम और राहुल गांधी के नाम में ‘आर’ शब्द समान है. यह एक संयोग है. हालांकि उन्होंने अपनी बात को सुधारते हुए कहा, हालांकि हम भगवान राम की तुलना राहुल गांधी से नहीं कर रहे हैं.
कांग्रेसी नेताओं में इन दिनों पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से करने की चलन शुरू हो गयी है. पहले राजस्थान के मंत्री और कांग्रेसी नेता परसादी लाल मीणा ने राहुल की तुलना राम से कर दी थी, अब महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने भी ऐसी कुछ बात कह दी.
भगवान राम और राहुल गांधी के नाम में आर शब्द समान
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से करते हुए कहा, भगवान राम और राहुल गांधी के नाम में ‘आर’ शब्द समान है. यह एक संयोग है. हालांकि उन्होंने अपनी बात को सुधारते हुए कहा, हालांकि हम भगवान राम की तुलना राहुल गांधी से नहीं कर रहे हैं. बीजेपी अपने नेताओं के लिए ऐसा करती है. राहुल गांधी एक इंसान हैं और मानवता के लिए, देश के लिए काम कर रहे हैं.
Also Read: राहुल गांधी रोक दें भारत जोड़ो यात्रा, जानें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने क्यों कही ये बात
It's a coincidence that Rahul Gandhi, Lord Ram's names begin with R: Congress' Nana Patole
Read @ANI Story | https://t.co/sGuyRWOIJd#Nanapatole #RahulGandhi #Congress pic.twitter.com/COK07YMFjL
— ANI Digital (@ani_digital) October 18, 2022
राजस्थान के मंत्री ने राहुल गांधी की यात्रा को भगवान राम से कर दी थी तुलना
इससे पहले राजस्थान के कांग्रेसी नेता और मंत्री परसादी लाल मीणा ने भी राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से कर दी थी. उन्होंने पिछले दिनों कहा था, राहुल गांधी की पदयात्रा ऐतिहासिक होगी. भगवान राम भी अयोध्या से श्रीलंका पैदल ही गए थे. राहुल गांधी उससे भी ज्यादा पैदल जायेंगे. कन्याकुमारी से कश्मीर तक. आज तक न कोई ऐसी यात्रा की थी और न कभी करेगा. देश में जिस तरह का माहौल है, जैसी वातावरण बन गयी है, उसके खिलाफ राहुल गांधी की यह पदयात्रा है. यह देश को बदलने वाली यात्रा होगी.
राहुल गांधी 150 दिनों में पूरी करेंगे भारत जोड़ो यात्रा
राहुल गांधी इस समय भारत जोड़ो यात्रा में हैं. यात्रा की शुरुआत उन्होंने 7 सितंबर को कन्याकुमारी से की थी. उनकी यात्रा 12 राज्यों से होकर गुजरेगी, जो जम्मू और कश्मीर में समाप्त होगी. लगभग 150 दिनों के दौरान राहुल गांधी लगभग 3,500 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










