Maharashtra: नासिक के पॉली फिल्म फैक्ट्री के रिएक्टर प्लांट में विस्फोट, 2 की मौत, 17 से अधिक लोग घायल
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 01 Jan 2023 6:00 PM
केंद्रीय राज्य मंत्री स्वास्थ्य डॉ भारती प्रवीण पवार ने बताया, जिंदल कंपनी की एक पॉली फिल्म फैक्ट्री के रिएक्टर प्लांट में विस्फोट हो गया. इस घटना में 2 व्यक्ति की मौत हो गई और 17 से अधिक लोग घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
महाराष्ट्र के नासिक जिले में स्थित एक पॉली फिल्म फैक्ट्री में विस्फोट की खबर है. बताया जा रहा है कि फैक्ट्री के रिएक्टर प्लांट में धमाका हुआ, जिसमें 2 व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि 17 से अधिक लोग घायल हो गये हैं.
फैक्ट्री विस्फोट में घायलों से मिले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे, मुआवजे की घोषणा
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अस्पताल पहुंचकर नासिक फैक्ट्री विस्फोट में घायलों से मिले. घायलों से मिलने के बाद मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा, हादसे में 2 लोगों की मौत हो गयी है, जबकि 17 लोग घायल हैं. घायलों के इलाज का खर्च सरकार वहन करेगी. मुख्यमंत्री शिंदे ने मुआवजे की घोषणा करते हुए कहा, प्रत्येक मृतक के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. सीएम शिंदे ने कहा, फैक्ट्री में विस्फोट कैसे हुई इसकी जांच कराई जाएगी.
Nashik | An explosion occurred in a reactor plant at a poly film factory belonging to the Jindal company. One person has died & more than 14 people injured in the incident admitted to a local hospital. Rescue operation is still underway: Union MoS Health, Dr Bharti Pravin Pawar pic.twitter.com/fWEWip61Eu
— ANI (@ANI) January 1, 2023
जिंदल कंपनी की फैक्ट्री में विस्फोट, आग पर काबू पाने के लिए टीमें तैनात
केंद्रीय राज्य मंत्री स्वास्थ्य डॉ भारती प्रवीण पवार ने बताया, जिंदल कंपनी की एक पॉली फिल्म फैक्ट्री के रिएक्टर प्लांट में विस्फोट हो गया. इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 14 से अधिक लोग घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बचाव अभियान अभी भी जारी है. उन्होंने आगे बताया, मौके पर स्थानीय प्रशासन के अधिकारी और जिले के पालक मंत्री मौजूद हैं. महाराष्ट्र के सीएम और डिप्टी सीएम स्थिति पर नजर रखे हुए हैं. उन्होंने बताया, पॉली फिल्म फैक्ट्री में आग बुझाने के लिए टीमें तैनात हैं.
फैक्ट्री में तेज धमाके के बाद लगी आग
अधिकारियों ने बताया, जिंदल कंपनी की फैक्ट्री इगतपुरी के मुंढेगांव के पास स्थित है. सुबह 11 फैक्ट्री में तेज धमाका हुआ और भीषण आग लग गयी. आग लगने की खबर तुरंत प्रशासन को दी गयी, जिसके बाद मौके पर दमकल की गाड़ियों को आग पर काबू पाने के लिए भेजा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










