Maharashtra : मुंबई के कांदिवली में युवक की गला काटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

मुंबई के कांदिवली पूर्वी इलाके में एक युवक की हत्या से चारो-ओर सनसनी फैल गई. पुलिस के अनुसार युवक पर धारदार हथियार से हमला किया गया है. मौके पर फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भेजा गया है.

विज्ञापन

मुंबई के कांदिवली पूर्व में एक शख्स की हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है. अपराधियों ने पीड़ित पर किसी नुकीली चीज से हमला किया और गला रेतकर उसकी हत्या कर दी. मामले में मुंबई पुलिस का कहना है कि ”मुंबई के कांदिवली पूर्वी इलाके में एक युवक की हत्या ने दहशत पैदा कर दी. पीड़ित पर हमला किया गया और उसका गला धारदार हथियार से काट दिया गया.”

विज्ञापन


युवक की गला रेतकर हत्या

पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है. फोरेंसिक की टीम को डॉग स्क्वायड के साथ घटना स्थल पर भेजा गया है. वहीं पुलिस ने आगे कहा कि आरोपियों को पकड़ने के लिए कुल 3 टीमों का गठन किया गया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola