Maharashtra Elections 2024: शिवसेना शिंदे गुट ने 15 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की

Updated:
विज्ञापन

Eknath Shinde

Maharashtra Elections 2024: शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट ने सोमवार को 15 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की.

विज्ञापन

Maharashtra Elections 2024: शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट ने आगामी महाराष्ट्र विधानसभाचुनाव 2024 के लिए 15 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की. जिसमें भाजपा नेता शाइना एनसी शिवसेना के टिकट पर मुंबादेवी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी.

विज्ञापन

शिवसेना ने सहयोगी दलों के उम्मीदवारों के नाम की भी घोषणा की

शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट ने अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करने के साथ-साथ अपने सहयोगी दलों के नामों की भी घोषणा की. जिसमें जनसुराज्य पक्ष से अशोकराव माने को हातकणंगले सीट से उतारा गया. जबकि राजश्री शाहुविकास अघाडी से राजेंद्र शामगोंडा पाटील यड्रावकर को शिरोल सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया.

शिवसेना की नयी सूची यहां देखें

सिंदखेडराजा – शशिकांत नरसिंगराव खेडेकर
घनसवांगी – हिकमत बलीराम उढाण
कन्नड – संजना जाधव
कल्याण ग्रामीण – राजेश गोवर्धन मोरे
भांडूप पश्चिम – अशोक धर्मराज पाटील
मुंबादेवी – शायना मनिष चुडासामा मुनोट
संगमनेर – अमोल धोंडीबा खताल
श्रीरामपुर – भाऊसाहेब मल्हारी कांबले
नेवासा – विट्ठलराव वकीलराव लंघे पाटील
धाराशिव – अजित बाप्पासाहेब पिंगले
करमाला – दिग्विजय बागल
बार्शी – राजेंद्र विट्ठल राउत
गुहागर – राजेश रामचंद्र बेंडल
शिवसेना के सहयोगी दल
जनसुराज्य पक्ष – हातकणंगले से अशोकराव माने को उतारा गया.
राजश्री शाहुविकास अघाडी – शिरोल से राजेंद्र शामगोंडा पाटील यड्रावकर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola