ePaper

Maharashtra: सांगली में एक ही परिवार के 9 सदस्यों को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में 13 गिरफ्तार

Updated at : 21 Jun 2022 3:47 PM (IST)
विज्ञापन
Maharashtra: सांगली में एक ही परिवार के 9 सदस्यों को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में 13 गिरफ्तार

Maharashtra: मुंबई से करीब 350 किलोमीटर दूर स्थित गांव में दोनों भाइयों के मकानों में ‘सुसाइड नोट’ भी मिले हैं. पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दोनों भाइयों ने कई लोगों से काफी पैसा उधार लिया था.

विज्ञापन

Maharashtra: महाराष्ट्र के सांगली में सोमवार को एक ही परिवार के 9 सदस्यों ने आत्महत्या कर ली थी. अब इस सिलसिले में 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. महाराष्ट्र पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि सांगली जिले के म्हैसाल गांव में दो भाइयों सहित परिवार के कुल 9 लोग सोमवार को दो मकानों में मृत पाये गये थे. दोनों भाइयों में एक शिक्षक था, जबकि दूसरा पशु चिकित्सक.

मकानों में मिले हैं ‘सुसाइड नोट’

पुलिस अधिकारी ने बताया कि राजधानी मुंबई से करीब 350 किलोमीटर दूर स्थित गांव में दोनों भाइयों के मकानों में ‘सुसाइड नोट’ भी मिले हैं. पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दोनों भाइयों ने कई लोगों से काफी पैसा उधार लिया था. सांगली के पुलिस अधीक्षक दीक्षित गेदाम ने संवाददाताओं को बताया, ‘सुसाइड नोट की विषय वस्तु यह दर्शाती है कि परिवार ने कुछ लोगों से धन उधार लिया था और उसे लौटाने में उन्हें मुश्किलें आ रहीं थीं.’

Also Read: Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल के बीच अमित शाह ने की जेपी नड्डा से मुलाकात
किसी कारोबार के लिए उधार लिया था धन

अधिकारी ने कहा, ‘उन्हें इस वजह से परेशान किया जा रहा था और इसी के चलते उन्होंने यह कदम उठाया है.’ उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि उन्होंने किसी कारोबार के लिए धन उधार लिया था. पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘हमने 25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जिनसे परिवार से धन उधार लिया था. परिवार को उन लोगों द्वारा परेशान किया जा रहा था, जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया.’

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने बनायी टीम

उन्होंने कहा कि पुलिस ने इन 25 लोगों में से 13 लोगों को भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किये गये कुछ आरोपियों के खिलाफ पहले भी पैसे उधार देने के मामले दर्ज हैं. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम बनायी गयी है. यह पूछे जाने पर कि क्या परिवार ने एक साथ जहरीला पदार्थ खा लिया था, उन्होंने कहा कि इस संबंध में जांच चल रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola