मध्य प्रदेश में कोरोना के अब तक 263 मामले आए सामने, मौत की संख्या पहुंची 18 पर

Author Sameer Oraon|Edited by Prabhat Khabar
Updated:
विज्ञापन

मध्य प्रदेश कोरोना के 263 मामले सामने आए हैं, वहीं इससे मरने वालों की संख्या बढ़ कर 18 हो गयी है

विज्ञापन

पूरे देश में कोरोना बेहद तेजी से फैलते जा रहा है, इस बात का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि हर चौथे दिन कोरोना पॉजिटिव का केस देश में दोगुणा होता जा रहा है. कोरोना से महाराष्ट्र जहां सबसे ज्यादा प्रभावित है तो मध्य प्रदेश भी इससे अछूता नहीं है. जो कि कोरोना से मरने वाले राज्य में तीसरे नंबर पर है.

जहां पर अब तक कोरोना के 263 मामले सामने आए हैं, वहीं इससे मरने वालों की संख्या बढ़ कर 18 हो गयी है, वहीं अगर हम इससे ठीक होने वाले मरीजों की बात करें तो अब तक प्रदेश में 16 लोग इस बीमारी से ठीक हो गए हैं, लेकिन जिस तरह से यहां पर मौत के आंकड़े बढ़ रहे हैं वो वाकई चौंकाने वाले हैं महज 12 घंटे के अंदर मध्य प्रदेश के इंदौर में 4 लोगों की मौत हो गयी है. हालांकि इन सब के बीच राहत की खबर यह है कि इंदौर में पहली बार 11 मरीज ठीक होकर घर पहुंच चुके हैं.

मध्य प्रदेश के किस जगह से कितने मामले

मध्यप्रदेश में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 263 पहुंच गई है. भोपाल में 63, इंदौर में 151, ग्वालियर में 2, जबलपुर में 8, शिवपुरी में 2, उज्जैन में 8, खरगोन में 4, मुरैना में 12, छिंदवाड़ा में 2, बड़वानी में 3, बैतूल में 1, विदिशा में 1 और बाकी अन्य जगहों पर हैं.

मध्य प्रदेश के किस जगह से कितने मरीज ठीक हुए

मध्य प्रदेश में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अब 16 हो गयी है, जिसमें इंदौर से 11 भोपाल से 2 और जबलपुर से 3 लोग ठीक होकर घर लौटे हैं.

सुरक्षा करने वाले ही खुद हो रहे हैं इस महामारी का शिकार

कहा जाता है डॉक्टर भगवान का दूसरा रूप होते हैं लेकिन जिस राज्य में बचाने वाला खुद बीमार हो जाए तो उस राज्य की स्थिति समझ ही सकते हैं, जहां पर स्वास्थ्य विभाग के 29 अफसर कोरोना से पीड़ित हैं, खुद राज्य की मुख्य स्वास्थ्य सचिव पल्लवी जैन इसका शिकार हुई, इसके अलावा 2 और आईएएस अफसर भी इसका शिकार हुए हैं , इसके अलावा 7 पुलिस वाले भी इसके चपेट में आ चुके हैं.

क्या क्या कदम उठाए जा चुके हैं मध्य प्रदेश सरकार द्वारा

पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कोरोना वायरस को देखते हुए सभी स्कूल और कॉलेजों को बंद कर दिया था. इसके साथ ही साथ गरीब परिवारों को भोपाल और जबलपुर जिलों में उचित मूल्य की दुकानों से वितरित होने वाला राशन मुफ़्त दिए जाने के निर्देश.

उज्जैन के महाकालेश्वर में आम लोगों का प्रवेश वर्जित किया गया है.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola