Madhya Pradesh: फिर जगदीशपुर के नाम से जाना जाएगा मध्यप्रदेश का यह गांव, जानिए किसने किया था इस्लामनगर

Updated:
विज्ञापन
Madhya Pradesh: फिर जगदीशपुर के नाम से जाना जाएगा मध्यप्रदेश का यह गांव, जानिए किसने किया था इस्लामनगर

करीब तीन दशक पहले से इस्लामनगर का नाम वापस जगदीशपुर करने की कवायद की जा रही थी. इसके लिए 1993 में एक प्रतिवेदन किया गया था. साल 2008 में भी एक प्रतिवेदन दिया गया था. लेकिन उस समय सरकार से एनओसी नहीं मिल पाई थी.

विज्ञापन

Madhya Pradesh News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोकाल के एक गांव का नाम अब बदल गया है. एमपी सरकार ने इस्लामपुर गांव का तत्काल प्रभाव से नाम बदलकर जगदीशपुर कर दिया है. हालांकि पहले इस गांव का नाम जगदीशपुर ही था, और तीन दशक से इस गांव के लोग नाम बदलने की कवायद में लगे थे. गौरतलब है कि भारत में शासन करन के दौरान मुगलों ने इसका नाम जगदीशपुर से बदलकर इस्लामनगर कर दिया था.

खत्म हुआ 308 साल का इंतजार: गौरतलब है कि बीते 308 साल पहले मुगल काल में इस गांव का नाम जगदीशपुर था. लेकिन मुगल शासक औरंगजोब के शासन काल में उसके एक सैनिक दोस्त खान ने साजिश रचकर जगदीशपुर के राजा की हत्या कर दी, और जगदीशपुर पर कब्जा कर लिया. इसके बाद उसने जगदीशपुर का नाम भी बदलकर इस्लाम नगर कर दिया.

30 साल बाद फिर मिला नाम वापस: मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, करीब तीन दशक पहले से इस्लामनगर का नाम वापस जगदीशपुर करने की कवायद की जा रही थी. इसके लिए 1993 में एक प्रतिवेदन किया गया था. साल 2008 में भी एक प्रतिवेदन दिया गया था. लेकिन उस समय सरकार से एनओसी नहीं मिल पाई थी.

इसके बाद 2014 में एक बार फिर एनडीए सरकार से एनओसी की मांग की गई, इसके बाद 2023 में सरकार की ओर से एनओसी जारी की गई. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गांव में रहने वाले हिन्दू के साथ मुस्लिम समाज भी गांव का नाम जगदीशपुर करने के पक्ष में है. 

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola