Video : जूता गीला न हो, इसलिए नाला पार करने बुजुर्ग की पीठ पर बैठ गया पटवारी, वीडियो वायरल
Author गौतम कुमार
Updated:
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में एक पटवारी का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह बुजुर्ग की पीठ पर बैठकर नाला पार करता दिख रहा है. इस घटना के बाद ग्रामीणों ने अवैध वसूली के आरोप भी लगाए हैं, जिसके चलते पटवारी को निलंबित कर दिया गया है.
विज्ञापन
सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको लेकर सरकारी कर्मचारियों के व्यवहार और व्यवस्था पर सवाल किया जा रहा है. वीडियो में एक व्यक्ति एक बुजुर्ग की पीठ पर बैठकर पानी से भरा नाला पार करता दिखाई दे रहा है. मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की है.
विज्ञापन
माटा गांव का बताया जा रहा है वीडियो
- मामला मध्य प्रदेश के सीधी जिले की ग्राम पंचायत माटा का है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वायरल वीडियो में बुजुर्ग की पीठ पर बैठकर नाला पार कर रहा व्यक्ति पटवारी नीलेश नामदेव है.
- वीडियो में बुजुर्ग पानी और कीचड़ से होकर आगे बढ़ता दिखाई देता है और पटवारी उसकी पीठ पर बैठकर दूसरी तरफ पहुंचता है. ग्रामीणों के मुताबिक बुजुर्ग की उम्र करीब 65 साल है.
- बताया गया कि पटवारी इलाके में सर्वे के सिलसिले में पहुंचा था. रास्ते में पानी भरा होने के कारण बुजुर्ग ने उन्हें अपनी पीठ पर बैठाकर नाला पार कराया.
- हालांकि, रिपोर्ट के अनुसार गांव वालों का कहना है बारिश के कारण पानी से भर जाने और शायद जूते गीले न हो इसलिए वो बुजुर्ग की पीठ पर बैठकर नाला पार कर रहा था.
ग्रामीणों ने लगाए अवैध वसूली के आरोप
- मामले के सामने आने के बाद ग्रामीणों ने पटवारी के खिलाफ शासकीय पट्टा, पीएम किसान सम्मान निधि, जाति प्रमाण पत्र और जन्म प्रमाण पत्र जैसे कामों के लिए सेवा शुल्क मांगने के आरोप भी लगाए गए.
- ग्रामीणों ने मामले को लेकर जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर से जांच और कार्रवाई को लेकर शिकायत दर्ज कराया गया है.
पटवारी नीलेश नामदेव निलंबित
- मामले में गोपद बनास की एसडीएम प्रिया पाठक ने पटवारी नीलेश नामदेव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.
- प्रशासन के अनुसार, प्रथम दृष्टया उनका व्यवहार असंवेदनशील और अपमानजनक पाया गया.
- कलेक्टर विकास मिश्रा के मुताबिक वायरल वीडियो करीब एक साल पुराना है और निलंबन की कार्रवाई केवल वीडियो की वजह से नहीं, बल्कि राहत कार्यों में गड़बड़ी और ग्रामीणों की शिकायतों के आधार पर की गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन