ePaper

झारखंड की निधि निवेदिता को मध्यप्रदेश में मिली भाजपा नेता को थप्पड़ मारने की सजा, राजगढ़ की डीएम पर शिवराज ने की यह कार्रवाई

Updated at : 25 Mar 2020 8:10 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड की निधि निवेदिता को मध्यप्रदेश में मिली भाजपा नेता को थप्पड़ मारने की सजा, राजगढ़ की डीएम पर शिवराज ने की यह कार्रवाई

shivraj singh chouhan removed rajgarh collector nidhi nivedita for slapping bjp leader: भोपाल : संशोधिक नागरिकता कानून (CAA) के समर्थन में प्रदर्शन करने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता को थप्पड़ जड़ने वाली झारखंड की निधि निवेदिता पर मध्यप्रदेश में कार्रवाई हो गयी है. मूल रूप से झारखंड के धनबाद जिला के सिंदरी की रहने वाली निधि निवेदिता अपने पद से हटा दी गयी हैं. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने सबसे पहले जो कुछ फैसले लिये, उसमें निवेदिता को हटाया जाना भी शामिल था.

विज्ञापन

भोपाल : संशोधिक नागरिकता कानून (CAA) के समर्थन में प्रदर्शन करने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता को थप्पड़ जड़ने वाली झारखंड की निधि निवेदिता पर मध्यप्रदेश में कार्रवाई हो गयी है. मूल रूप से झारखंड के धनबाद जिला के सिंदरी की रहने वाली निधि निवेदिता अपने पद से हटा दी गयी हैं. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने सबसे पहले जो कुछ फैसले लिये, उसमें निवेदिता को हटाया जाना भी शामिल था.

मंगलवार (24 मार्च, 2020) को शिवराज सिंह ने निगम आयोग के सभी राजनीतिक मनोनयन निरस्त कर दिये. राजगढ़ की कलेक्टर निधि निवेदिता और एसडीएम प्रिया वर्मा को हटा दिया. रीवा नगर निगम के कमिश्नर सभाजीत यादव को भी ह‍टा दिया गया. निधि वही अधिकारी हैं, जिन्‍होंने जनवरी में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे भाजपा नेता को थप्‍पड़ मारा था.

प्रिया वर्मा की प्रदर्शनकारियों से झड़प हुई थी. विवाद के बाद शिवराज सिंह चौहान ने दोनों अधिकारियों पर सरकार के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया था. सत्ता में लौटते ही उन्होंने सबसे पहले इन दोनों अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की. निधि निवेदिता के थप्पड़ जड़ने का वीडियो वायरल हुआ, तो शिवराज ने तत्कालीन कमलनाथ सरकार से पूछा था, क्या अब भी सरकार ऐसे अधिकारी का बचाव करेगी.

उधर, डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा की प्रदर्शनकारियों से झड़प हो गयी थी. झड़प के बाद निवेदिता ने पुलिस महकमे के एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआइ) को भी थप्पड़ जड़ दिया. एएसआइ ने अपने वरीय अधिकारियों से इसकी शिकायत कर दी. जांच में एएसआइ की शिकायत सही पायी गयी. इसके बाद पुलिस कमिश्नर ने कलेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी.

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2012 2012 बैच की आइएएस ऑफिसर निधि निवेदिता झारखंड के सिंदरी की रहने वाली हैं. उनकी पहली पोस्टिंग मध्यप्रदेश के झाबुआ में बतौर असिस्टेंट कलेक्टर हुई थी. वह एकीकृत बाल विकास योजना की प्रोजेक्ट डायरेक्टर और इंदौर की एडीशनल कलेक्टर रह चुकी हैं. सिंगरौली जिले में जिला पंचायत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में भी काम कर चुकी हैं.

जिला पंचायत के सीइओ के रूप में उन्होंने शौचालय निर्माण में गड़बड़ी सामने आने पर भ्रष्टाचार में लिप्त पंचायत सचिव से उठक-बैठक करवायी थी. भाजपा नेता को थप्पड़ मारने के मामले में उन्होंने बाद में मीडिया को अपनी सफाई भी दी थी. निवेदिता ने कहा था कि भीड़ ने उनके साथ अभद्रता की थी. किसी ने उनकी पीठ पर लात मारी थी.

निवेदिता ने कहा था कि वह भीड़ को तितर-बितर कर रहीं थीं. लोगों को आगे जाने से रोक रहीं थीं. लोगों ने बात मान ली. इसी दौरान किसी ने पीचे से गालियां देनी शुरू कर दी. उन्होंने उस शख्स को ऐसा करने से मना किया, लेकिन वह नहीं माना. इसकी वजह से उन्हें गुस्सा आ गया और उन्होंने थप्पड़ रसीद कर दिया. इसके बाद उन लोगों ने (प्रदर्शनकारियों ने) कथित तौर पर डीएम के साथ अभद्रता की थी.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola