मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार, कैलाश विजयवर्गीय और प्रह्लाद पटेल ने मंत्री पद की शपथ ली

मध्य प्रदेश में कैबिनेट विस्तार हो गया है. जिसमें 18 नेताओं ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली. जबकि 6 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 4 नेता राज्य मंत्री के रूप में शपथ लिए. मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल के सदस्यों की अधिकतम संख्या मुख्यमंत्री समेत 35 हो सकती है.
Madhya Pradesh Cabinet Formation : मध्य प्रदेश में कैबिनेट विस्तार कर दिया गया है. इसमें कुल 28 बीजेपी नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली. प्रधुम्न सिंह तोमर, प्रह्लाद सिंह पटेल, कैलाश विजयवर्गीय और विश्वास सारंग समेत 18 नेताओं ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली. 6 नेताओं ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 4 नेताओं ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली. मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल के सदस्यों की अधिकतम संख्या मुख्यमंत्री समेत 35 हो सकती है.
18 कैबिनेट मंत्री, 4 राज्य मंत्री, 6 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बने
मध्य प्रदेश में आज 28 विधायकों को शपथ दिलाई गयी. जिसमें से 18 कैबिनेट मंत्री, जबकि, 4 विधायकों को राज्यमंत्री बनाया गया और 6 नेताओं को राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ दिलाई गई. कैलाश विजयवर्गीय और प्रह्लाद पटेल ने मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री पद की शपथ ली.
18 कैबिनेट मंत्रियों की सूची
-
प्रद्युमन सिंह तोमर
-
तुलसी सिलावट
-
एंदल सिंह कंसाना
-
नारायण सिंह कुशवाहा
-
विजय शाह
-
राकेश सिंह
-
प्रह्लाद पटेल
-
कैलाश विजयवर्गीय
-
विश्वास सारंग
-
गोविंद सिंह राजपूत
-
करण सिंह वर्मा
-
इंदर सिंह परमार
-
संपतिया उईके
-
उदय प्रताप सिंह
-
राकेश शुक्ला
4 राज्य मंत्रियों की सूची
-
राधा सिंह
-
प्रतिमा बागरी
-
दिलीप अहिरवार
-
नरेंद्र शिवजी पटेल
6 राज्य मंत्रियों (स्वतंत्र प्रभार) की सूची
-
कृष्णा गौर
-
धर्मेंद्र लोधी
-
दिलीप जायसवाल
-
गौतम टेटवाल
-
लेखन पटेल
-
नारायण पवार
Also Read: एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन में रात बिताकर तोड़ा मिथक, कहा- मैं बाबा महाकाल का बेटा हूं
राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां
कार्यक्रम को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद हमारी दोहरे इंजन वाली सरकार उनके और जे पी नड्डा तथा गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में आगे बढ़ेगी. इस बीच राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां की जा रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aditya Kumar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










