ePaper

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के चार मामलों की पुष्टि, जेलों में कैदियों से मुलाकात पर लगा प्रतिबंध

Updated at : 21 Mar 2020 9:31 AM (IST)
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के चार मामलों की पुष्टि, जेलों में कैदियों से मुलाकात पर लगा प्रतिबंध

Jabalpur: Contestants wear masks as a preventive measure against coronavirus while during a beauty contest, in Jabalpur, Friday, March 20, 2020. (PTI Photo)(PTI20-03-2020_000268A)

four positive cases of coronavirus in madhya pradesh मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के चार मामलों की पुष्टि, जेलों में कैदियों से मुलाकात पर लगा प्रतिबंध, जबलपुर/भोपाल : मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के पहली बार चार मामले सामने आये हैं. जबलपुर में दो महिलाओं सहित चार लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है. जिला कलेक्टर भरत यादव ने बताया कि जांच रिपोर्ट में हाल ही में दुबई की यात्रा से लौटे एक परिवार के तीन लोगों तथा जर्मनी से लौटे एक व्यक्ति के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. madhya pradesh, coronavirus, four positive cases of coronavirus, jabalpur, dubai, germany, jail, madhya pradesh jail, COVID19, Coronavirus Pandemic,Coronavirus Outbreak, Covid-19 lockdown, Coronavirus Impact, Coronavirus Treatment, Coronavirus Cases, india coronavirus count, Coronavirus in India, Coronavirus Cases in India, Coronavirus India Live updates, Covid-19 Pandemic in India updates, Coronavirus Infected place in India, Coronavirus Update, Coronavirus death toll

विज्ञापन

जबलपुर/भोपाल : मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के पहली बार चार मामले सामने आये हैं. जबलपुर में दो महिलाओं सहित चार लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है. जिला कलेक्टर भरत यादव ने बताया कि जांच रिपोर्ट में हाल ही में दुबई की यात्रा से लौटे एक परिवार के तीन लोगों तथा जर्मनी से लौटे एक व्यक्ति के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है.

उन्होंने बताया कि ये लोग दो दिन पहले ही विदेश से वापस आये हैं. यादव ने बताया कि प्रशासन ने उनकी विदेश यात्रा की जानकारी हासिल होने के बाद उनकी जांच के लिए नमूने लिये थे. इन मरीजों को सरकारी जिला विक्टोरिया अस्पताल के पृथक वार्ड में भर्ती कराया गया और बाद में नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के पृथक वार्ड में स्थानांतरित किया गया है.

उन्होंने बताया कि सभी चार लोगों की जांच रिपोर्ट शुक्रवार शाम को पॉजिटिव मिली. जिला कलेक्टर ने कहा कि निगरानी प्रोटोकॉल के तहत प्रशासन अब उन लोगों के बारे में जानकारी एकत्र कर रहा है, जिनसे ये लोग विदेश यात्रा से वापस आने के बाद जबलपुर में मिले थे.

उन्होंने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है. इन लोगों के नमूनों की जांच जबलपुर के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च इन ट्राइबल हेल्थ में की गयी, जो कि मध्यप्रदेश में एम्स भोपाल के बाद कोरोना वायरस की जांच के लिए दूसरा अधिकृत केंद्र है.

जेलों में कैदियों से मुलाकात पर प्रतिबंध

कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर मध्यप्रदेश की जेलों में कैदियों से उनके परिजन और अन्य अगुंतकों की मुलाकात पर 31 मार्च तक प्रतिबंध लगा दिया है. प्रदेश के जेल मुख्यालय ने शुक्रवार (20 मार्च, 2020) को एक आदेश जारी कर प्रदेश के सभी जेल अधीक्षकों को निर्देश दिया है कि कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए कैदियों से आंगुतकों की मुलाकात को रोक दिया जाये. यह आदेश प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा की गयी सलाह के आधार पर लिया गया है.

जेल मुख्यालय ने अधिकारियों को कोरोना वायरस के खतरे के बारे में कैदियों के परिवार जनों और अन्य आगंतुकों को परामर्श देने के लिए भी कहा है. मालूम हो कि प्रदेश के जेलों में बंद कैदियों से मुलाकात करने के लिए प्रतिदिन हजारों लोग जेलों में पहुंचते हैं.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola