ePaper

होवित्जर तोप की मरम्मत के दौरान मध्यप्रदेश में सेना की कार्यशाला में विस्फोट, राजस्थान के हवलदार की मौत, तीन घायल

Updated at : 29 Mar 2020 7:52 AM (IST)
विज्ञापन
होवित्जर तोप की मरम्मत के दौरान मध्यप्रदेश में सेना की कार्यशाला में विस्फोट, राजस्थान के हवलदार की मौत, तीन घायल

armyman of rajasthan killed in blast during repair of howitzer gun in madhya pradesh जबलपुर : मध्यप्रदेश के जबलपुर में सेना की एक कार्यशाला में शनिवार को नाइट्रोजन सिलिंडर में विस्फोट होने से सेना के एक हवलदार की मौत हो गयी. तीन अन्य सैन्यकर्मी घायल हो गये. हादसे के वक्त वे 506 आर्मी बेस वर्कशॉप में होवित्जर तोप की मरम्मत कर रहे थे.

विज्ञापन

जबलपुर : मध्यप्रदेश के जबलपुर में सेना की एक कार्यशाला में शनिवार को नाइट्रोजन सिलिंडर में विस्फोट होने से सेना के एक हवलदार की मौत हो गयी. तीन अन्य सैन्यकर्मी घायल हो गये. हादसे के वक्त वे 506 आर्मी बेस वर्कशॉप में होवित्जर तोप की मरम्मत कर रहे थे.

नगर पुलिस अधीक्षक धर्मेश दीक्षित ने बताया ने बताया कि हादसे में राजस्थान के रहने वाले सेना के हवलदार कालूराम गुर्जर (38) की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य सैन्यकर्मी घायल हो गये हैं. उन्होंने कहा कि घायलों में हवलदार एसपी महंती, नायक अश्विनी नायडू और नायक बी कोटेश्वरिया शामिल हैं.

इसी बीच, कर्नल भूपेंद्र सिंह ने बताया कि इन तीनों को यहां सेना के अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद हवाई जहाज से सेना के मध्य कमान के लखनऊ अस्पताल भेजा गया है. सिंह ने कहा कि तीनों की हालत स्थिर है. उन्होंने बताया कि ये सैन्यकर्मी होवित्जर तोप की मरम्मत कर रहे थे, तभी नाइट्रोजन सिलिंडर में विस्फोट हो गया.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola