ePaper

कोरोना वायरस: मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस से अब तक 6 लोगों की मौत, 20 नये मामले सामने आये

Updated at : 01 Apr 2020 9:58 AM (IST)
विज्ञापन
कोरोना वायरस: मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस से अब तक 6 लोगों की मौत, 20 नये मामले सामने आये

6 death and 20 new cases of coronavirus in madhya pradesh भोपाल : मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत हो गयी है, जबकि 20 नये मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही प्रदेश में घातक कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 86 हो गयी है. इनमें से एक और व्यक्ति की मौत हो जाने से प्रदेश में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 6 हो गयी है.

विज्ञापन

भोपाल : मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत हो गयी है, जबकि 20 नये मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही प्रदेश में घातक कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 86 हो गयी है. इनमें से एक और व्यक्ति की मौत हो जाने से प्रदेश में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 6 हो गयी है.

इंदौर में मंगलवार (31 मार्च, 2020) को 17 नये मामले आये, जबकि भोपाल एवं उज्जैन में एक-एक नया मामला सामने आया. मध्यप्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक मिली रिपोर्टों के मुताबिक, मध्यप्रदेश में कुल 86 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं. इनमें इंदौर के सर्वाधिक 44 मरीज शामिल हैं.

इनके अलावा जबलपुर के आठ, उज्जैन के छह, भोपाल के चार और शिवपुरी एवं ग्वालियर के दो-दो मरीजों में भी इस संक्रमण की पुष्टि हुई है. इनमें से इंदौर में 49 वर्षीय महिला के सोमवार रात दम तोड़ने के बाद राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की मौत की तादाद बढ़कर पांच हो गयी है. इनमें से तीन इंदौर शहर के निवासी थे, जबकि बाकी दो मरीज उज्जैन के थे.

मरीजों में से शिवपुरी का एक मरीज ठीक हो गया है. बाकी लोगों का इलाज प्रदेश के अलग-अलग अस्पतालों में जारी है. इसी बीच, भोपाल के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर सुधीर डेहरिया ने बताया कि भोपाल में मंगलवार को संक्रमित पाया गया 25 वर्षीय युवक लंदन से मुंबई, फिर दिल्ली और दिल्ली से इंदौर आया था.

उन्होंने बताया कि इंदौर आने पर प्रशासन ने उसे पृथक कर दिया था, लेकिन वह वहां से भाग गया और मोटरसाइकिल पर सवार होकर भोपाल आ गया. इसके बाद सोमवार को वह भोपाल के एक अस्पताल में भर्ती हो गया और जब उसकी स्थिति और बिगड़ गयी, तो उसे भोपाल के एम्स में भर्ती कराया गया, जहां उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई.

उन्होंने बताया कि नीमच जिले से कोरोना संदिग्ध एक मरीज को सोमवार रात को भोपाल एम्स में लाया गया था. उसकी मौत हो गयी है. उसकी संक्रमण संबंधी रिपोर्ट का इंतजार है. उल्लेखनीय है कि सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद लोग लॉकडाउन का सख्ती से पालन नहीं कर रहे हैं. यही वजह है कि देश में इस घातक विषाणु से संक्रमित लोगों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है. इससे देश और राज्यों की सरकारें बेहद चिंतित हैं.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola