ePaper

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 29 मरीज, इंदौर में मिले चार नये मामले

Updated at : 28 Mar 2020 8:34 AM (IST)
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 29 मरीज, इंदौर में मिले चार नये मामले

29 coronavirus positive cases in madhya pradesh 4 new cases found in indore इंदौर/भोपाल/जबलपुर : मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, जबलपुर एवं उज्जैन के आठ और मरीजों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के साथ ही मध्यप्रदेश में इस घातक वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 29 हो गयी. इनमें से दो लोगों की मौत हो चुकी है.

विज्ञापन

इंदौर/भोपाल/जबलपुर : मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, जबलपुर एवं उज्जैन के आठ और मरीजों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के साथ ही मध्यप्रदेश में इस घातक वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 29 हो गयी. इनमें से दो लोगों की मौत हो चुकी है.

इंदौर के स्थानीय अस्पतालों में भर्ती चार और मरीजों में शुक्रवार देर रात कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई. इसके बाद यहां इस संक्रमण के मरीजों की तादाद बढ़कर 19 पहुंच गयी है. पूरे प्रदेश में कोरोना के मरीजों की संख्या 29 हो गयी है. इनमें से दो की मौत हो चुकी है.

शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के बुलेटिन के मुताबिक, कोरोना वायरस संक्रमण के नये मरीजों में इंदौर शहर के तीन और पड़ोस के उज्जैन शहर का एक मरीज शामिल है. बुलेटिन के मुताबिक, अब तक इंदौर के अस्पतालों में भर्ती कुल 19 मरीजों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है.

मध्यप्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मध्यप्रदेश में कोरोना वायस से संक्रमित 29 लोगों में से 13 लोग इंदौर, आठ जबलपुर, तीन भोपाल, दो व्यक्ति शिवपुरी, दो उज्जैन एवं एक ग्वालियर में पाये गये हैं. उन्होंने कहा कि इनमें से 27 मरीज प्रदेश के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि संक्रमित दो मरीजों की मौत हो चुकी है.

मरने वालों में एक उज्जैन की महिला एवं एक इंदौर का रहने वाला पुरुष था. दोनों 65 साल के थे और इन दोनों की मौत इंदौर के अस्पताल में हुई. उन्होंने कहा कि जो नये आठ मरीज कोरोना वायरस के लिए संक्रमित पाये गये हैं, उनमें से चार इंदौर के रहने वाले हैं, जबकि दो जबलपुर और भोपाल एवं उज्जैन के एक-एक मरीज हैं.

इनकी जांच इंदौर, जबलपुर एवं भोपाल एम्स में हुई थी. एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि भोपाल एम्स में 14 नमूनों की जांच की गयी. इनमें से एक पॉजिटिव आया, बाकी निगेटिव थे. भोपाल एम्स में जो व्यक्ति कोरोना वायरस का संक्रमित पाया गया, वह रेलवे गार्ड (50) है.

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि कोविड-19 के लक्षण मिलने के बाद उसे रेलवे के अस्पताल से एम्स रेफर किया गया था. अधिकारी ने बताया कि इस रेलवे गार्ड ने झांसी तक का सफर किया था. वहीं, जबलपुर में संक्रमित पाये गये दोनों व्यक्ति कुछ दिन पहले संक्रमित पाये गये कारोबारी के संपर्क में आये थे.

इस बीच, भोपाल के जिला प्रशासन ने कोरोना वायरस रोगियों के निवास से एक किलोमीटर की परिधि को ‘कंटेनमेंट एरिया’ घोषित करने का आदेश दिया है. इसमें यह भी कहा गया है कि इसके अलावा ऐसे क्षेत्रों के आसपास अतिरिक्त दो किलोमीटर की परिधि में बफर जोन भी बनाया जायेगा.

आदेश में कहा गया है कि ‘कंटेनमेंट एरिया’ के सभी निवासियों को अपने-अपने घर में क्वारेंटाइन किया जायेगा और वहां यातायात पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola