Lok Sabha Election 2024: लड़कियों को हर महीने 1000 रुपये, CAA को निरस्त केरने का वादा, जानिए DMK की घोषणापत्र में क्या है खास

Published by : Pritish Sahay Updated At : 20 Mar 2024 4:01 PM

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024 | PTI

Lok Sabha Election 2024: तमिनलाडु की डीएमके पार्टी ने बुधवार को अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है. अपने घोषणापत्र में डीएमके ने कई बड़े वादे किए है. पार्टी ने सीएए को निरस्त करने के साथ-साथ लड़कियों को हर महीने एक हजार रुपये देने का वादा किया है.

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 का शंखनाद होते ही सियासी दल सभा रैली कर रहे हैं. राजनीतिक दल अपने घोषणापत्र में कई तरह के वादे भी कर रहे हैं. इसी कड़ी में द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) ने बुधवार को अपना घोषणापत्र जारी किया है. इसके साथ ही डीएमके ने तमिलनाडु की 21 सीटों पर उम्मीदवारों का भी ऐलान कर दिया है. डीएमके ने अपने घोषणापत्र में कई बड़े वादे भी किये हैं. जिसमें सीएए को पूरी तरह निरस्त करने समेत लड़कियों को हर महीने एक हजार रुपये देने के वादे किए गए हैं.

DMK की घोषणापत्र में क्या है खास

विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ (I.N.D.I.A Alliance) में शामिल  तमिलनाडु की सत्तारूढ़ पार्टी डीएमके ने अपने घोषणापत्र में वादा किया है कि लोकसभा चुनाव के बाद विपक्षी गठबंधन की सरकार अगर सत्ता में आती है तो नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को निरस्त कर दिया जाएगा. इसके अलावा द्रमुक ने अपने घोषणापत्र में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा स्थापित नीति आयोग को भंग करने और फिर से योजना आयोग का गठन करने का भी वादा किया है.

लड़कियों को हर महीने एक हजार रुपये देने का वादा

डीएमके ने अपने घोषणा पत्र में वादा किया है कि अगर गठबंधन की सरकार सत्ता में आती है तो हर राज्य में सभी महिलाओं के लिए 1000 रुपये की मासिक पात्रता और मुख्यमंत्रियों को शामिल करके राज्य विकास परिषद का गठन किया जाएगा. इसके अलावा डीएमके ने कहा कि राष्ट्रीयकृत और अनुसूचित बैंकों में किसानों के लिए ऋण और ब्याज माफ करना, छात्रों के लिए शिक्षा ऋण माफ करने का घोषणापत्र में वादा किया. इसके अलावा द्रमुक ने नीट परीक्षा से तमिलनाडु को अलग करने और राष्ट्रीय राजमार्गों से टोल बूथ पूरी तरह हटाने का भी वादा किया है.

DMK ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

लोकसभा चुनाव को लेकर तमिलनाडु की सत्तारूढ़ डीएमके लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की. 39 सीटों पर हो रहे चुनाव के लिए पार्टी ने फिलहाल 21 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. बता दें तमिलनाडु में पहले चरण यानी 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होगा. पार्टी ने  एम के कनिमोझी, टीआर बालू और ए राजा सहित कुछ मौजूदा सांसदों को फिर से उम्मीदवार बनाया है. वहीं, डीएमके ने बची हुई 18 सीटें कांग्रेस, वामपंथी दलों और वीसीके सहित अन्य सहयोगियों को आवंटित की है.

डीएमके ने कई नए चेहरों को दिया है मौका

18वीं लोकसभा चुनाव के लिए इस बार डीएमके ने कई नये चेहरों को भी मौका दिया है. डीएमके के 21 उम्मीदवारों में पार्टी ने 11 नए चेहरों को मैदान में उतरने का मौका दिया है. इसके अलावा पार्टी ने महिला नेताओं को भी आगे किया है. दक्षिण चेन्नई के मौजूदा सांसद तमिझाची थंगापांडियन सहित तीन महिलाओं को पार्टी ने टिकट दिया है. भाषा इनपुट से साभार

Also Read: Lok Sabha Election 2024: एआईएडीएमके अकेले लड़ेगी चुनाव, जारी की उम्मीदवारो की लिस्ट, बीजेपी के लिए राहें कितनी मुश्किल

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola