Lok Sabha Election 2024 : स्वामी प्रसाद मौर्य के चुनावी कार्यालय पर बीती रात किया गया पथराव
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 24 May 2024 11:56 AM
vandalism and firing at swami prasad maurya office
Lok Sabha Election 2024 : कुशीनगर के पडरौना मार्ग स्थित राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र के कसया कस्बा स्थित कार्यालय में तोड़फोड़ की गई जिसकी जांच पुलिस कर रही है.
Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव के छठे चरण के मतदान से पहले यूपी के कुशीनगर से बड़ी खबर सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पडरौना मार्ग स्थित राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र के कसया कस्बा स्थित कार्यालय में तोड़फोड़ की खबर है. बीती रात यहां कुछ लोगों ने तोड़फोड़ की जिसके बाद भगदड़ जैसी स्थिति नजर आई.
मीडिया में जो खबर चल रही है उसके अनुसार, रात 12.20 बजे अज्ञात लोगों ने पथराव करते हुए तोड़फोड़ की. मामले की जांच में पुलिस लग गई है और सीसी कैमरे के फुटेज के आधार पर जांच जारी है. घटना के पीछे की वजह का पता जांच के बाद ही सामने आ पाएगा.
चुनाव कार्यालय पर फायरिंग
मामले को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि लोकसभा क्षेत्र कुशीनगर के चुनाव में हार से बीजेपी घबरा गई है. भाई चंद्रशेखर (आजाद जी आजाद समाज पार्टी) और राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी की संयुक्त विशाल जनसभा के कार्यक्रम को रोकने का प्रयास किया गया. इसके लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं. आगे उन्होंने लिखा कि पहले सरकारी तंत्र के माध्यम से कार्यक्रम रोकने की कोशिश की गई. अब मध्य कसया चुनाव कार्यालय पर अपने गुंडे भेजकर हमारे कार्यकर्त्ताओ जानलेवा हमला करवाया गया. गाड़ी तोड़ी, टेंट लगाने वाले मजदूरों से मारपीट की और चुनाव कार्यालय पर फायरिंग की गई.
स्वामी प्रसाद मौर्य ने वीडियो किया पोस्ट
स्वामी प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया पर आगे एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें एक युवक पुलिस पर गंभीर आरोप लगाता नजर आ रहा है. वीडियो में नजर आ रहा है कि पार्टी कार्यकर्ता थाने में बैठे हैं और पुलिस के अधिकारी का इंतजार कर रहे हैं.
Read Also : Swami Prasad Maurya ने सपा को कहा अलविदा, MLC पद से भी दिया इस्तीफा, बोलें- मनुवादी व्यवस्था का करते हैं समर्थन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










