Lok Sabha Election 2024 : बीएसपी ने जारी की चौथी लिस्ट, जानें कहां से किसे पार्टी ने चुनावी मैदान में उतारा
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 12 Apr 2024 11:02 AM
Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी की ओर से उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की गई है. आप भी देखें लिस्ट
Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां तैयारियों में जुट गईं हैं और उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर रहीं हैं. इस क्रम में मायावती की बहुजन समाज पार्टी यानी बीएसपी (BSP) ने शुक्रवार को अपनी चौथी लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट पर नजर डालें तो इसमें पार्टी ने उत्तर प्रदेश की आजमगढ़, गोरखपुर और फैजाबाद सहित 9 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की है.
लिस्ट में किस सीट से किसे दी गई टिकट
- आजमगढ़ लोकसभा सीट से अपने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर को बीएसपी ने उम्मीदवार बनाया है.
- घोसी से पूर्व सांसद बालकृष्ण चौहान को बीएसपी ने चुनावी मैदान में उतारा है.
- एटा से मोहम्मद इरफान को बीएसपी ने चुनावी मैदान में उतारा है.
- धौरहरा से श्याम किशोर अवस्थी को बीएसपी ने चुनावी मैदान में उतारा है.
- फैजाबाद से सच्चिदानंद पांडेय को बीएसपी ने चुनावी मैदान में उतारा है.
- बस्ती से दयाशंकर मिश्रा को बीएसपी ने चुनावी मैदान में उतारा है.
- गोरखपुर से जावेद सिमनानी को बीएसपी ने चुनावी मैदान में उतारा है.
- चंदौली से सत्येंद्र कुमार मौर्य को बीएसपी ने चुनावी मैदान में उतारा है.
- राबर्ट्सगंज से धनेश्वर गौतम को बीएसपी ने टिकट दिया है.
Read Also : Bihar Politics: बिहार के चुनावी मैदान में मायावती की एंट्री, लोकसभा चुनाव के लिए बसपा ने उतारे चार उम्मीदवार
अब तक 46 उम्मीदवारों की घोषणा
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में बीएसपी अब तक 46 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुकी है. सबसे ज्यादा 80 लोकसभा सीटों वाले राज्य उत्तर प्रदेश में सात चरणों में चुनाव कराया जा रहा है जबकि रिजल्ट 4 जून को आएगा. जहां कांग्रेस और समाजवादी पार्टी मिलकर चुनाव लड़ रही है. वहीं, बीएसपी अकेले बल पर उम्मीदवार उतार रही है.
Also Read : Electoral Bonds: बसपा प्रमुख मायावती का इलेक्टोरल बॉन्ड मामले में बयान, सुप्रीम कोर्ट की तारीफ की
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










