Lok Sabha Election 2024: पालीगंज में अमित शाह की सभा आज, इन 3 सीटों को साधेंगे

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Lok Sabha Election 2024 पालीगंज में अपनी सभा से अमित शाह पाटलिपुत्र, जहानाबाद और औरंगाबाद लोकसभा सीट के मतदाताओं को गोलबंद करने का प्रयास करेंगे. पालीगंज इन तीनों लोकसभा का सीमा क्षेत्र है.

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एनडीए की सरकार बनने के बाद आज पहली बार बिहार आ रहे हैं. वे लगभग 1 बजे पटना आएंगे, इसके बाद वे जगदेव पथ स्थित ICAR परिसर में दिवंगत कैलाश पति मिश्र की प्रतिमा का अनावरण करेंगे. यहां से वे फिर पटना के पालीगंज के कृषि फॉर्म हाउस ग्राउंड के लिए रवाना होंगे. अमित शाह पालीगंज में एक सभा को संबोधित करेंगे. वे पालीगंज में अपनी सभा से तीन लोकसभा चुनाव को साधेंगे.

विज्ञापन

1 लाख लोगों के आने की संभावना

पालीगंज में अमित शाह का भव्य स्वागत की तैयारी की गई है. सांसद रामकृपाल यादव ने दावा किया है कि गृह मंत्री की जनसभा ऐतिहासिक होगी.इस सभा में करीब 1 लाख लोगों के आने की संभावना है. उन्होंने कहा कि पटना ग्रामीण भाजपा के 35 मंडलों से भारी संख्या में लोग पालीगंज पहुंच चुके हैं. इसके साथ ही आसपास के जिलों से काफी संख्या में लोग पहुंच चुके हैं.

इन 3 लोकसभा सीटों को साधेंगे

पालीगंज में अपनी सभा से अमित शाह पाटलिपुत्र, जहानाबाद और औरंगाबाद लोकसभा सीट के मतदाताओं को गोलबंद करने का प्रयास करेंगे. पालीगंज इन तीनों लोकसभा का सीमा क्षेत्र है. इसके साथ ही अमित शाह अपनी इस सभा से ओबीसी वोटरों को भी साधेंगे. बीजेपी हिन्दुत्ल के हथियार से जातीय उभार को रोकने की अलग चाल चली है. दरअसल बिहार और उत्तर प्रदेश जैसे सूबों में जातीय आधार पर चुनाव कड़वी सच्चाई है. इसलिए भाजपा इसे भी साधने की कोशिश कर रही है.इसको ध्यान में रखते हुए पार्टी ने पालीगंज में ‘10,000 सामाजिक सम्मेलन’के तहत आयोजित किया जा रहा है. इसका उदेश्य पिछड़े वर्ग के लोगों को केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा उनके कल्याण के लिए उठाए गए कदमों से अवगत कराना है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन