पश्चिमी सिंहभूम में युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

पश्चिमी सिंहभूम के कराईकेला में एक 40 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है. लोग उसकी गला रेत कर हत्या की आशंका जता रहे हैं. हालांकि, पुलिस मामले की जा्ंच में जुट गयी है.

विज्ञापन

अनिल तिवारी, पश्चिमी सिंहभूम : पश्चिमी सिंहभूम जिले के कराईकेला थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक युवक का शव बरामद हुआ है. उसके गले पर जख्म के निशान पाये गये हैं. जिसके बाद लोग उसकी गला रेत कर हत्या की आशंका जता रहे हैं. शव की बरामदगी बरडीह गांव के पास स्थित बालपोस टांड में हुई है. इसके बाद से इलाके में सनसनी फैल गयी है. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी. हालांकि अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पायी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

दैनिक काम के लिए लोग जब घर से बाहर निकले तो शव को देखा

बरडीह गांव के पास युवक का शव बरामद होने के बाद से स्थानीय लोगों के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जब अहले सुबह लोग अपने दैनिक काम के लिए घर से बाहर निकले तो बारीडीह गांव के पास एक युवक को मृत पड़ा देखा. जिसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलने के तुरंत बाद ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है.

पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

युवक का शव बरामद होने के बाद स्थानीय लोग से पूछताछ की गयी. हालांकि पूछताछ में युवक के बारे में कोई भी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. मृत युवक के शिनाख्त करने की दिशा में प्रयास जारी है.

Also Read: एंबुलेंस की चपेट में आकर बाइक सवार की पश्चिमी सिंहभूम में मौत, मुआवजे को लेकर ग्रामीणों ने की सड़क जाम

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola