पांड्राशाली में बहला-फुसलाकर बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज, पीड़िता का बयान कलमबंद

विज्ञापन

प्रतिनिधि, चाईबासा पांड्राशाली ओपी अंतर्गत एक गांव की सात वर्षीय बच्ची को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया. आरोपी चोकरो बानरा (70 ) उलीराजाबासा गांव का रहनेवाला है. घटना तीन जून की है. चार जून को पांड्राशाली ओपी में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को उलीराजाबासा गांव से गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार, आरोपी ने बच्ची को बहला-फुसलाकर दिन में एक सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ गलत काम किया. इसके बाद आरोपी ने इस बारे में किसी को नहीं बताने की धमकी दी. बच्ची रोते हुए घर आयी और अपनी मां को आपबीती बतायी. इसके बाद दूसरे दिन मंगलवार को थाना पहुंच कर केस दर्ज किया गया. पुलिस ने पीड़िता का सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराकर 164 का बयान लेने के बाद न्यायालय में पेश किया. कोर्ट ने पीड़िता का बयान कलमबंद किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola