रेलवे लोको कॉलोनी में मां शीतला की पूजा 24 से

पूजा को लेकर पंडाल का निर्माण किया जा रहा है. 28 मई को विसर्जन के साथ पूजा का समापन होगा.
चक्रधरपुर. रेलवे लोको कॉलोनी में मां शीतला की पूजा 24 से 28 मई तक होगी. पूजा से पहले राटा पूजा हो चुकी है. माता की पूजा के लिए पंडाल का निर्माण किया जा रहा है. 24 मई दोपहर में बालाजी मंदिर के पीछे स्थित तालाब से घट यात्रा निकाली जायेगी. इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हल्दी से बनी माता की प्रतिमा की पूजा की जायेगी. खड़गपुर के पुरोहित माता की पूजा करायेंगे. घटयात्रा पंचमोड़ से शुरू होकर, रेलवे की विभिन्न कॉलोनियों से होते हुए लोको कॉलोनी पहुंच कर समाप्त होगी. पांच दिनों तक माता के विभिन्न रूपों की पूजा की जायेगी. 28 मई को विसर्जन के साथ पूजा का समापन होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




