पश्चिमी सिंहभूम: किरीबुरू में जंगली हाथी की मौजूदगी से लोगों में डर, ड्रोन से निगरानी में जुटा वन विभाग

Updated:
विज्ञापन

हाथी की सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

Kiriburu Wild Elephant Sighting: किरीबुरू में जंगली हाथी की आवाजाही से दहशत फैल गई है. रात के समय हाथी के खदान क्षेत्र तक पहुंचने और सुबह फिर पुराने मैगजीन घर के पास दिखाई देने के बाद वन विभाग ने ड्रोन से निगरानी शुरू कर दी है.

विज्ञापन

गुवा से संदीप की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Kiriburu Wild Elephant Sighting: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के किरीबुरू के शहरी क्षेत्र स्थित किरीबुरू-हिलटॉप मुख्य मार्ग पर पुराने मैगजीन घर के एक जंगली हाथी के डेरा डालने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है. इस मार्ग से हर दिन गुजरने वाले सेल कर्मियों और आम नागरिकों में डर का माहौल है. 

रात में खदान क्षेत्र में पहुंचा हाथी, मची अफरा-तफरी 

जानकारी के अनुसार, 29 जून की रात हाथी अचानक सड़क पार करते हुए सेल की मेघाहातुबुरु खदान के मैकेनिकल शॉवेल सेक्शन में पहुंच गया. रात करीब 11 बजे हाथी के पहुंचते ही वहां कार्यरत कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई और सभी अपनी सुरक्षा के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर भाग गए. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हाथी कुछ देर तक खदान क्षेत्र में घूमता रहा और बाद में जंगल की ओर लौट गया. हालांकि उसकी मौजूदगी से पूरे इलाके में दहशत फैल गई. 

ड्रोन से होगी निगरानी 

मंगलवार, 30 जून की सुबह करीब 5:30 बजे स्थानीय लोगों ने उसी हाथी को पुराने मैगजीन घर के पास फिर देखा, जिसके बाद वन विभाग को तत्काल सूचना दी गई. वन विभाग के कर्मी शंकर पांडेय ने बताया कि हाथी की गतिविधियों पर नजर रखने और उसकी सटीक लोकेशन का पता लगाने के लिए ड्रोन ऑपरेटर को बुलाया गया है. ड्रोन की मदद से हाथी की निगरानी कर उसे सुरक्षित रूप से घने जंगल की ओर खदेड़ने की योजना बनाई जा रही है. वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे हाथी के पास न जाएं और उसे किसी भी तरह से छेड़ने की कोशिश न करें. ऐसा करने पर हाथी उग्र हो सकता है, जिससे जान-माल का नुकसान होने की आशंका है.

यह भी पढ़ें: तारा शाहदेव मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे रकीबुल को राहत नहीं, हाईकोर्ट में जमानत याचिका खारिज

यह भी पढ़ें: पलामू फैमिली डेथ केस : एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत मामले में सरकार ने दिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश 

यह भी पढ़ें: रांची : नामकुम के लाली गांव में गुस्साए ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, जर्जर सड़क पर लगाया ‘नरक द्वार’ का बोर्ड

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola