Jharkhand Naxal: झारखंड में भाकपा माओवादी की साजिश फिर नाकाम, नक्सल डंप ध्वस्त, गोला-बारूद बरामद

Updated:
विज्ञापन

चाईबासा के जंगल में नक्सल डंप और बरामद सामग्री

Jharkhand Naxal: भाकपा माओवादी के खिलाफ सर्च ऑपरेशन में झारखंड पुलिस को आज सफलता मिली है. पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सल ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने नक्सल डंप ध्वस्त किया. यहां भारी मात्रा में गोला-बारूद समेत अन्य दैनिक सामग्री बरामद की गयी. सुरक्षा के लिहाज से विस्फोटकों को बम निरोधक दस्ते की मदद से जंगल में नष्ट कर दिया गया.

विज्ञापन

Jharkhand Naxal: चाईबासा (पश्चिमी सिंहभूम)-झारखंड में आज फिर भाकपा माओवादी की साजिश नाकाम हो गयी. सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोन्टो थाना क्षेत्र के वनग्राम बामईबासा और गौबुरू जंगल में एक पुराने नक्सल डंप को ध्वस्त कर दिया. यहां से भारी मात्रा में गोला-बारूद समेत कई दैनिक सामग्री बरामद की गयी. बरामद विस्फोटक सामग्री को सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ते की सहायता से नष्ट कर दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

भाकपा माओवादी के खिलाफ लगातार चल रहा अभियान


प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अष्विन, पिंटू लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा अपने दस्ते के साथ सारंडा/कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील हैं. इस सूचना के आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा 203 BN, 209 BN, झारखंड जगुआर एवं सीआरपीएफ 26 BN, 60 BN, 134 BN, 174 BN, 193 BN और 197 BN की टीमों ने संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान चलाया जा रहा है.

पश्चिमी सिंहभूम में चल रहा नक्सल ऑपरेशन


2022 से लगातार संयुक्त अभियान पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम कुईड़ा, छोटा कुईड़ा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र तथा टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया के सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सल ऑपरेशन संचालित किया जा रहा है. इसमें पुलिस को सफलता भी मिल रही है.

क्या-क्या हुआ बरामद?

  1. जिलेटिन का छड़-16 नग
  2. डेटोनेटर-02 नग
  3. फ्यूज-01 नग
  4. अर्ध तरल विस्फोटक-05 किलोग्राम
  5. कॉडेक्स के साथ केन आईईडी-03 नग (प्रत्येक 03 किलोग्राम)
  6. लोहे का छड़-41 नग
  7. पाइप-02 नग
  8. तार-80 मीटर
  9. बैटरी-02 नग
  10. अन्य दैनिक उपयोग के सामान.

ये भी पढे़ं: Jharkhand Encounter: गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा पलामू, पुलिस-TPC मुठभेड़, नक्सल सामग्री बरामद

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola