Jharkhand Crime News : पश्चिमी सिंहभूम में कांग्रेस नेता की गला रेत कर हत्या, आपसी विवाद में हत्या की जताई जा रही है अशंका

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 20 Mar 2021 11:17 AM

विज्ञापन

घटनास्थल पर कपड़े, चप्पल व खून के निशान मिले हैं. पुलिस ने शव बरामद कर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है. गुदड़ी थाना से महज 2 किमी की दूरी पर वारदात को अंजाम दिया गया. पश्चिमी सिंहभूम के एसपी अजय लिंडा ने घटना की पुष्टि की है.

विज्ञापन

West Singh bhum News, Jharkhand Crime News पश्चिमी सिंहभूम : गुदड़ी कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष जुएल लोमगा (60) की घर से अगवा कर हत्या कर दी गयी. घटना गुरुवार देर रात बुडुंगकेल गांव की है. आपसी विवाद में हत्या की आशंका जतायी जा रही है. पहले उन्हें गला रेतकर मारा गया, फिर शव को नदी किनारे बालू में दफना दिया गया. पुलिस ने दूसरे दिन शुक्रवार की सुबह नदी किनारे से शव बरामद किया है.

घटनास्थल पर कपड़े, चप्पल व खून के निशान मिले हैं. पुलिस ने शव बरामद कर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है. गुदड़ी थाना से महज 2 किमी की दूरी पर वारदात को अंजाम दिया गया. पश्चिमी सिंहभूम के एसपी अजय लिंडा ने घटना की पुष्टि की है.

घर से अगवा कर ले गये थे, हत्या के बाद शव दफनाया

शांत स्वभाव के थे जुएल, हत्या की जतायी थी आशंका

ग्रामीणों ने बताया कि जुएल लोमगा सीधे-साधे व शांत स्वभाव के व्यक्ति थे. उनकी किसी से आपसी रंजिश नहीं थी. उन्होंने एक साजिश के तहत पूर्व में हत्या की आशंका जाहिर की थी. उनका कहना था कि गांव की कोई महिला हत्या करवाना चाहती है. जुएल लोमगा की पत्नी गांव में महिला समूह की राशन दुकान चलाती है.

आवाज देकर घर से बुलाया, फिर साथ लेकर चले गये

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार रात करीब 10 बजे कुछ अज्ञात युवक उनके घर पहुंचे. आवाज देकर जुएल को बुलाया और उन्हें अपने साथ ले गये. सुबह परिजनों ने खोजबीन की, तो घर के समीप नदी किनारे कपड़े व चप्पल दिखे. पास में खून के निशान भी थे. इसके बाद परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई. पश्चिमी सिंहभूम में कांग्रेस नेता की गला रेत कर हत्या होने तथा Latest News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola