सर! मुआवजा की राशि एक एकड़ में एक लाख दिया जाये

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चाईबासा : जंगली हाथियों के आतंक से परेशान ग्रामीणों ने किया धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन

चाईबासा : जंगली हाथियों के आतंक से परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार को टोंटो अंचल कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया और अंचल अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा. मांग पत्र में कहा कि हाथियों का आतंक टोंटो अंचल में पिछले एक साल से झेल रहे हैं और ग्रामीणों की फसल, घरों को नुकसान पहुंचा रहे हैं. फसल नुकसान का मुआवजा का आवेदन अंचल कार्यालय में जमा हुआ है, लेकिन अंचल कार्यालय से इसका आजतक सत्यापन कर वन विभाग को नहीं भेजा गया है. इस कारण ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है. जिप सदस्य जॉन मिरन मुंडा ने कहा कि यह अंचल अधिकारी का लापरवाही है, जो काफी निंदनीय है. अगर अंचल अधिकारी जल्द से जल्द मुआवजा के लिए उचित कार्रवाई नहीं करते हैं, तो अंचल कार्यालय का घेराव किया जायेगा. मांग पत्र में बताया है कि हाथियों को सारंडा जंगल में खदेड़ा जाये. मुआवजा की राशि एक एकड़ में एक लाख रुपए दिया जाए. धरना प्रदर्शन में जगन्नाथपुर प्रखंड के जिप सदस्य मानसिंह तिरिया, टोंटो के उप प्रमुख मुक्ता लागुरी भी शामिल थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola