चक्रधरपुर. युवक पर जानलेवा हमला, पांच पर मामला दर्ज
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
दुकान की मालकिन ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है. आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है.
विज्ञापन
सोनुआ.
सोनुआ बाजार स्थित प्रशांत एजेंसी की दुकान में पिछले दिनों एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया था. इस मामले में सोनुआ थाना में पांच लोगों पर मामला दर्ज किया गया है. इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. प्रशांत एजेंसी की मालकिन आरती प्रधान ने पुलिस से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है. आरती प्रधान ने बताया कि सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे अचानक चार-पांच युवक दुकान में घुसकर उनके भगिना निशांत प्रधान को मारपीट कर घायल कर दिया. इसके सिर में गंभीर चोट लगी है. इस मामले में चेतन महतो, नितेश महतो, प्रकाश कैवर्त, जितेंद्र प्रधान व प्रदुम्न रजक के खिलाफ सोनुआ थाना में मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस का कहना है कि घायल युवक की मेडिकल रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है. दोषी को बख्शा नहीं जायेगा.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन