ePaper

कुड़माली परिषद के अध्यक्ष बने बलराज व उपाध्यक्ष प्रदीप महतो

Updated at : 21 May 2024 10:58 PM (IST)
विज्ञापन
कुड़माली परिषद के अध्यक्ष बने बलराज व उपाध्यक्ष प्रदीप महतो

झारखंड कुड़माली भाषा विकास परिषद की बैठक राखा आसनतलिया में हुई

विज्ञापन

चक्रधरपुर. झारखंड कुड़माली भाषा विकास परिषद् की बैठक राखा आसनतलिया में बलराज हिंदवार की अध्यक्षता में हुई. इसमें पूर्व कमेटी को भंग कर नयी कमेटी का गठन किया गया. नयी कमेटी का श्याम सुंदर महतो व गणेश्वर महतो को संरक्षक बनाया गया. बलराज हिंदवार को अध्यक्ष व प्रदीप महतो को उपाध्यक्ष चुना गया. ओम प्रकाश महतो को सचिव, यशवंत महतो व चंद्रशेखर महतो को सह सचिव, नीलकमल महतो को कोषाध्यक्ष तथा खेमराज महतो उप-कोषाध्यक्ष बनाया गया. कार्यकारिणी सदस्यों में शंकर लाल महतो, खगेश्वर महतो, दिनेश महतो, हरिचरण महतो, नृपेन्द्र महतो को रखा गया है.

सलाहकार समिति का गठन

कुड़माली भाषा विकास परिषद की सलाहकार समिति का भी गठन किया गया है. इसमें नवल किशोर महतो, गणेश महतो, प्रदीप महतो, दीपक महतो, हरीश महतो को शामिल किया गया है. यह कमेटी तत्काल प्रभाव से काम शुरू कर देगी. कमेटी की ओर 8 अगस्त को शहीद निर्मल महतो की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा. कुड़मी भवन के निर्माण को पूरा करना, कुड़माली शब्दकोष का यथाशीघ्र प्रकाशन करना, कुड़माली भाषा का प्रशिक्षण आदि विकास कार्यों पर चर्चा की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola