जयंता का गुलाब श्रेष्ठ रेलवे साउथ वेस्ट इंस्टीट्यूट में लगी रंगोली व पुष्प प्रदर्शनी

चक्रधरपुर : रेलवे साउथ वेस्ट इंस्टीट्यूट में शनिवार को रंगोली व पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. सर्वो व साउथ वेस्ट इंस्टीट्यूट की ओर से प्रदर्शनी का उदघाटन डीआरएम राजेंद्र प्रसाद व सर्वो की अध्यक्ष मंजू प्रसाद ने किया. विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. मौके पर रेलवे कर्मचारियों द्वारा गुलाब, कैक्टस, गेंदा, आदि फूलों की […]
चक्रधरपुर : रेलवे साउथ वेस्ट इंस्टीट्यूट में शनिवार को रंगोली व पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. सर्वो व साउथ वेस्ट इंस्टीट्यूट की ओर से प्रदर्शनी का उदघाटन डीआरएम राजेंद्र प्रसाद व सर्वो की अध्यक्ष मंजू प्रसाद ने किया. विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. मौके पर रेलवे कर्मचारियों द्वारा गुलाब, कैक्टस, गेंदा, आदि फूलों की प्रदर्शनी लगायी गयी थी. सर्वों की ओर से रेलवे साउथ वेस्ट इंस्टीट्यूट को एक कंप्यूटर दिया गया. इस अवसर पर सीनियर डीएसइ रफीक अहमद अंसारी, खेल अधिकारी अजय रंजन, एसीएम सौगात मिश्रा, इंस्टीट्यूट के सचिव डीएनएल राव, सदस्य शंकर राव, तरुण पांडेय आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




